फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Car thief gang including smuggler caught, one car recovered

Mohali News: तस्कर समेत कार चोर गिरोह पकड़ा, एक कार बरामद

Thu, 27 Feb 2025 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Car thief gang including smuggler caught, one car recovered
जीरकपुर। नशा तस्करों के खिलाफ छेड़ी मुहिम के दौरान पुलिस ने एक कार चोर गिरोह समेत तीन अलग-अलग मामलों में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ बीएनएस की अगल-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन




पहले मामले में पुलिस ने ढकोली से सवा छह ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान दीपक शर्मा निवासी सूर्या होम्स पीरमुछल्ला ढकोली के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक कार बरामद की है। दूसरे मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक चोरी की बाइक बरामद की है। पुलिस को इन आरोपियों के पास नशा होने की सूचना मिली थी, लेकिन मौके पर बरामदगी नही हुई। इस मामले में आरोपियों की पहचान अमन निवासी गांव बस्सी शेखां थाना बनूड़ जिला पटियाला, नरिंदर निवासी गांव कराला जिला पटियाला, इरफान निवासी बरौली डेराबस्सी जिला मोहाली, जोगिंदर उर्फ सोनू निवासी भबात के रूप में की गई है। सभी आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन


कंपनी के साफ्टवेयर से खोलता था गाड़ियां
पुलिस ने एक कार चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। उनके खिलाफ राजस्थान में भी कई केस दर्ज हैं। पुलिस ने गाड़ी चोरी करने के आरोप में फिलहाल दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक काले रंग की कार बरामद की गई है। आरोपियों ने एरो सिटी के आई ब्लॉक से दस फरवरी को चोरी की थी। डीएसपी जसपिंदर सिंह गिल और एसएचओ जसकंवल सिंह सेखों ने बताया की यह आरोपी टाटा की गाड़ियों को ही निशाना बनाते थे। उनके मुख्य सरगना मनीश सोलंकी निवासी राजस्थान के पास टाटा कंपनी का सॉफ्टवेयर किट है। इससे वह गाड़ियों खोलते थे और स्टार्ट करके आगे बेच देते थे। मुख्य सरगना मुनीश सोलंकी फिलहाल गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed