फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Car robbed from businessman by showing pistol near Gurdwara Shri Singh Shaheedan, incident of asking for address

गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदां के पास पिस्तौल दिखाकर व्यापारी से लूटी कार, पता पूछने के बहाने की वारदात

Thu, 26 Aug 2021 02:11 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
Car robbed from businessman by showing pistol near Gurdwara Shri Singh Shaheedan, incident of asking for address
मोहाली। शहर में एक व्यापारी को पिस्तौल दिखाकर कार, नकदी और मोबाइल फोन छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित अरविंदर सिंह निवासी सिंधवा नकोदर की शिकायत पर सोहाना थाने की पुलिस ने अज्ञात लोगों पर कार लूटने, जान से मारने की धमकियां देने और ऑर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा। पुलिस की ओर से हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी जा रही है। इस संबंधी अन्य जिलों और राज्य की पुलिस को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन

पीड़ित अरविंदर सिंह ने बताया कि वह भैंसों का व्यापारी है और किसी काम से नकोदर से यहां एक इमिग्रेशन कंपनी में अपने ताऊ की क्रेटा कार लेकर मोहाली आया था। यहां से वापस जाते समय वह गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदां के पास स्थित स्टेडियम के नजदीक कार खड़ी करके कोल्ड ड्रिंक पीने लगा। इसके बाद वह चलने के लिए अपनी कार में बैठा ही था कि वहां पर तीन युवक आए और उससे रास्ता पूछने के बहाने कार का शीशा नीचे करने को कहा। शीशा नीचे करते ही उनमें से एक युवक ने उसके सिर पर पिस्तौल रख दी और उसे धमकी दी कि शोर न मचाए और चुपचाप नीचे उतर कर कार की पिछली सीट पर बैठ जाए। वह उतर कर पिछली सीट पर बैठा तो उसके साथ एक सरदार युवक आकर बैठ गया। इसके बाद उन्होंने पिस्तौल के बट से उसके सिर पर वार किया और उसे चुपचाप बैठने को कहा। उनमें से एक युवक ने कार की अगली सीट पर बैठकर कार को स्टार्ट करके चलाना शुरू कर दिया। चलती कार में तीनों युवक उसे धमकी दे रहे थे कि इस बारे में वह किसी को न बताए। तीन-चार दिन के बाद उसकी कार वह नकोदर में छोड़ देंगे। उन्हें कार का इस्तेमाल करके किसी वारदात को अंजाम देना है और वह कार का नंबर भी बदल लेंगे। जिससे तुम्हें दिक्कत नहीं होगी। इसके बाद उन्होंने उसे खमानों में उतार दिया। धमकी देते हुए उसकी कार, मोबाइल फोन और 8 हजार रुपये की नकदी लूट कर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस की ओर से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed