फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Car ran over a two year old child playing outside the house, case registered against the driver

Mohali News: घर के बाहर खेलते दो साल के बच्चे पर चढ़ाई कार, चालक पर केस दर्ज

Wed, 24 Apr 2024 05:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Car ran over a two year old child playing outside the house, case registered against the driver
मोहाली। बलौंगी में घर के बाहर खेल रहे दो साल के बच्चे पर एक युवक ने कार चढ़ा दी। इसके बाद कार चालक युवक मौके से फरार हो गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल फेज-6 ले जाया गया। यहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ रैफर कर दिया, यहां पर उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी हालत काफी नाजुक है। घायल बच्चे की पहचान ज्ञान राज निवासी गली नंबर-2 बलौंगी के रूप में हुई है। पुलिस ने बच्चे के पिता राजिंदर कुमार के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

राजिंदर कुमार ने पुलिस को बताया कि 17 अप्रैल को शाम करीब साढ़े 5 बजे उनका दो साल का बेटा ज्ञान राज घर के सामने खेल रहा था। इसी दौरान मोहाली नंबर की एक तेज रफ्तार कार के चालक ने कार उनके बेटे के ऊपर चढ़ा दी और मौके से फरार हो गया। इस हादसे में उनका बेटा बुरी तरह से घायल हो गया। उसके सिर, मुंह, नाक से खून बहने लगा। वह उसे तुरंत फेज-6 के सिविल अस्पताल में ले गए। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते डॉक्टरों ने उसे जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ रैफर कर दिया। फरार चालक की कार का नंबर नोट करके पुलिस को दे दिया गया है। कार चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed