फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Car looted from property businessman at gunpoint, case registered against unknown

Mohali News: गन प्वाइंट पर प्रॉपर्टी कारोबारी से लूटी कार, अज्ञात पर मामला दर्ज

Sun, 24 Dec 2023 09:37 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Sun, 24 Dec 2023 09:37 PM IST
विज्ञापन
Car looted from property businessman at gunpoint, case registered against unknown
बुलेट सवार ने आते ही गाड़ी पर की फायरिंग, खेतों में भागकर बचाई जान
विज्ञापन


पुलिस बोली-समय पर मिल गई थी सूचना, पीछा करते हुए स्नैचर कार छोड़कर हुए फरार
दो युवक हिरासत में लेकर की जा रही पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी

मोहाली। सेक्टर-86/87 में एक प्रॉपर्टी कारोबारी से गन प्वाइंट पर स्विफ्ट डिजायर कार में आए युवकों ने उसकी होंडा ब्राउन कार लूट ली। कार लुटेरों ने कार छीनने से पहले उसकी गाड़ी पर फायरिंग की। कार चालक ने गाड़ी छोड़कर खेतों में भागकर जान बचाई। उसके भागने पर लुटेरे गाड़ी लेकर फरार हो गए। इस मामले में सोहाना पुलिस ने प्रॉपर्टी कारोबारी आकाशदीप सिंह निवासी सेक्टर-106 के बयान पर अज्ञात पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में लूटी हुई कार रिकवर कर ली है।
बताया जा रहा है कि कार लुटेरों का जब पुलिस ने पीछा किया तो वह गाड़ी रास्ते में छोड़ फरार हो गए। हालांकि पुलिस मामले में किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं कर रही है, लेकिन सूत्रों के अनुसार पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया हुआ है, जिनसे पूछताछ जारी है। सोहाना पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


प्रॉपर्टी कारोबारी आकाशदीप सिंह ने बताया कि वह अपने पिता के साथ प्रॉपर्टी खरीदने व बेचने का कारोबार करता है। मोहाली में उसका कारोबार है। बीती रात को अपने दोस्तों के साथ सेक्टर-68 में पार्टी करके घर आ रहा था। करीब साढ़े 11 बजे जब वह सेक्टर-86/87 चौक के मुख्य मार्ग पर पहुंचा तो लांडरा के पास अचानक पीछे एक स्विफ्ट डिजायर कार आई, जो उसकी गाड़ी के आगे लग गई। उसने ब्रेक लगाए तो एक बुलेट सवार गाड़ी के पास आकर रुका, जिस पर एक युवक सवार था। बुलेट सवार ने आते ही उसकी गाड़ी पर फायर कर दिया और वह गाड़ी छोड़कर जान बचाता हुआ खेतों में भाग गया। खेतों में भी दो युवकों ने उसका पीछा किया, जिनके हाथ में दातर था। वह अपनी गाड़ी से काफी दूर भाग गया तो पीछे से हमलावर उसकी गाड़ी लेकर फरार हो गए। गाड़ी में उसका फोन और जरूरी कागजात थे। उसने तुरंत राहगीर की मदद लेकर पुलिस कंट्रोल रूम पर इसकी सूचना दी। वारदात के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने गाड़ी बरामद कर ली। हालांकि पुलिस दावा कर रही है कि स्नैचरों को पकड़ना बाकी है, लेकिन सूत्रों के अनुसार पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed