फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Car collides with tree, one dead, driver's leg broken

Mohali News: पेड़ से टकराई कार, एक की मौत, ड्राइवर की टांग टूटी

Fri, 09 Aug 2024 06:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
Car collides with tree, one dead, driver's leg broken
लालड़ू। ज्योली लिंक सड़क पर मियांपुर के पास बुधवार रात एक कार पेड़ से जा टकराई। इसमें ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठे 28 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई जबकि कार चालक की टांग टूट गई। उसे डेराबस्सी सिविल अस्पताल के बाद एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बरवाला के एक व्यक्ति ने सेकंड हैंड कार खरीदी थी। वह अपने साले के यहां गांव ज्योली गया था। रात को करीब साढ़े दस बजे उसका साला अंकुश गुप्ता कार में अपने एक साथी कालू के साथ मियांपुर की ओर आ रहा था। इस बीच कार बाईं ओर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अंकुश के बगल में बैठे कालू की मौके पर मौत हो गई, जबकि अंकुश गुप्ता की टांग टूट गई। दोनों को देर रात डेराबस्सी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में अंकुश को एक प्राइवेट अस्पताल में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंडेसरा पुलिस के सब इंस्पेक्टर नाहर सिंह के मुताबिक कालू नेपाली मूल का था। उसके परिजनों को सूचित किया गया है। उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कालू की बॉडी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed