{"_id":"60d791438ebc3e09ca01dee0","slug":"candle-march-taken-out-in-laldu-to-get-justice-for-the-deceased-mohali-news-pkl418082220","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालड़ू में मृतका को इंसाफ दिलाने के लिए निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालड़ू में मृतका को इंसाफ दिलाने के लिए निकाला कैंडल मार्च
विज्ञापन
लालड़ू। 23 जून को ट्रेन के आगे आकर 32 वर्षीय महिला की ओर से की गई खुदकुशी के मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने को लेकर शनिवार देर शाम को लालड़ू में कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान लोगों ने पंजाब सरकार, पुलिस, रेलवे पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
उन्होंने कहा कि जब तक आरोपियों को पुलिस की ओर से गिरफ्तार नहीं किया जाता वे मृतका का दाह संस्कार नहीं करेंगे। यह कैंडल मार्च लालड़ू मंडी, लालड़ू गांव, प्रेम नगर, हरदेव नगर, सरदारपुरा सहित समूह लालड़ू से गुजारा गया। लोगों ने अपने हाथों में मृतका महिला की तस्वीर, बैनर व जलती मोमबत्तियां पकड़ी हुई थीं। लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कैंडल मार्च में विधायक एनके शर्मा, आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता कुलजीत सिंह रंधावा, नवजोत सैनी, मुकेश राणा, एडवोकेट मनप्रीत सिंह उपस्थित थे।
इस मौके पर पहुंचे विधायक एनके शर्मा ने कहा कि परिवार के साथ धक्केशाही हो रहा है। शिरोमणि अकाली दल इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ है। मृतका हमारी और इलाके की बेटी थी और बेटी को इंसाफ दिलवाने के लिए पूरे हलके को इकट्ठा कर संघर्ष किया जाएगा। रविवार को 9 बजे आईटीआई चौक पर दिए जाने वाले धरने के दौरान शिअद के प्रधान एवं पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल भी पहुंच सकते हैं।