फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Cameras will be monitored, videography will also be done

ईको सिटी-2 के प्लॉटों का ड्रा कल, कैमरों से रखी जाएगी नजर, वीडियोग्राफी भी होगी

Sun, 21 Feb 2021 02:11 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
Cameras will be monitored, videography will also be done
मोहाली। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) की ओर से ईको सिटी-2 में निकाली गई 289 रिहायशी प्लॉटों की योजना का ड्रा 22 मार्च को निकाला जाएगा। यह ड्रा सेक्टर-88 स्थित पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट्स में 11 बजे से शुरू होगा और सीसीटीवी कैमरों से नजर रखने के साथ-साथ ड्रा की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी। वहीं, देश-विदेश में रह रहे लोग रिजल्ट के बारे में जान पाएं, इसके लिए ड्रा से ठीक अगले दिन ड्रा की सूची वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। इसके साथ ही गमाडा की ओर से पुडा भवन में भी उक्त सूची लगा दी जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि गमाडा ने पूरी प्लानिंग के तहत ईको सिटी-2 में प्लॉटों की योजना निकाली थी। इस में जिन लोगों ने आवेदन किया था, गमाडा ने उनके नामों की सूची अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। इस पर कोई भी व्यक्ति अपनी डिटेल भरकर अपने आवेदन के बारे में जान सकता है। इसके अलावा ड्रा की प्रक्रिया के दौरान लोगों से पर्ची की रैंडम चेकिंग करवाई जाएगी। इसके बाद लोगों के सामने पर्चियां ड्रा बॉक्स में डाली जाएंगी। इसके बाद लोगों से ही पर्चियां निकलवाई जाएंगी। इसमें जो विजेता होंगे उनके नाम फाइल में दर्ज किए जाएंगे। वहीं, उम्मीद है कि इससे लोगों का फायदा होगा।
विज्ञापन

ड्रा के दौरान वेटिंग लिस्ट होगी तैयार
प्लॉटों की ड्रा प्रक्रिया के दौरान जहां विजेता लोगों के नाम निकाले जाएंगे। वहीं, हर कैटेगरी में वेटिंग लिस्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद 10 मार्च से जिन लोगों के ड्रा में प्लॉट निकले हैं उनके कागजात चेक किए जाएंगे और इसके बाद जो लोग दस्तावेज पेश नहीं कर पाएंगे। गमाडा उनके नाम अपनी सूची से हटा देगा। वहीं, वेटिंग सूची में रखे गए लोगों को भी मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 मार्च से जारी किए जाएंगे एलओआई
इसके साथ ही दस्तावेजों की स्क्रूटनी में जिन लोगों के दस्तावेज सहीं पाए जाएंगे। गमाडा की ओर से उन्हें 15 मार्च के बाद उनके दिए गए घर के पते पर लेटर ऑफ इंटेंट (एलओआई) भेजने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद लोगों को 25 फीसदी रकम जमा करवानी होगी। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

इन प्लॉट नंबर का निकलेगा ड्रा
जानकारी के मुताबिक गमाडा की ओर से ईको सिटी-2 में 200, 300, 400, 450, 500, 1000 और 2000 वर्ग गज के रिहायशी प्लॉट्स का ड्रा निकाला जाना है। इस योजना को शानदार शानदार प्रतिक्रिया मिली है और हजारों लोगों ने प्लॉट के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed