फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Called himself a project owner and cheated a retired female policeman for Rs 47.50 lakh in the name of getting a flat.

Mohali News: खुद को प्रोजेक्ट मालिक बताया, फ्लैट दिलाने के नाम पर रिटायर्ड महिला पुलिसकर्मी से ठग लिए 47.50 लाख

Mon, 25 Nov 2024 07:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 07:41 AM IST
विज्ञापन
Called himself a project owner and cheated a retired female policeman for Rs 47.50 lakh in the name of getting a flat.
मोहाली। खुद को प्रोजेक्ट मालिक बताकर फ्लैट दिलाने के नाम पर पंजाब पुलिस की रिटायर्ड महिला पुलिसकर्मी से 47.50 लाख ठग लिए। सोहाना पुलिस ने पूर्व महिला पुलिसकर्मी की शिकायत पर सेक्टर-70 के रहने वाले सतिंदरपाल सिंह के खिलाफ बीएनएस की धारा 318 (4), 316 (2) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ न्यू पवन नगर अमृतसर की रहने वाली शारदा रानी ने शिकायत दी थी।
विज्ञापन


शारदा ने पुलिस को बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। वह पंजाब पुलिस से एएसआई थी। 7 अगस्त 2020 को वह विभाग से रिटायर्ड हुई थी। उसने रिटायरमेंट पार्टी में वरिंदरजीत कौर निवासी कमांड कांप्लेक्स फेज-11 को बुलाया था। वरिंदरजीत कौर के साथ उसका जानकार सतिंदरपाल सिंह भी पार्टी में आया। उसकी जान पहचान हुई तो उसने कहा कि सेक्टर-91 में उसका एक प्रोजेक्ट चल रहा है। शारदा रिटायरमेंट में उसे जो राशि मिली थीए वह उसे निवेश करना चाह रही थी। सतिंदरपाल को इस बात का पता चला तो उसने फ्लैट खरीदने को कहा। पार्टी के बाद सतिंदरपाल सिंह उसे सेक्टर-91 में फ्लैट दिखाने ले गया। उसे वहां फ्लैट नंबर-201, 601 व 602 तीन फ्लैट पसंद आए। प्रति फ्लैट की कीमत 55 लाख रुपये थी। उसने 7 लाख रुपये प्रति फ्लैट कुल 21 लाख रुपये सतिंदरपाल को एडवांस दे दिए। सतिंदरपाल ने उसे इन फ्लैट संबंधी लेटर दे दिए। बाद में सतिंदर पाल उससे यह कहकर रकम लेकर जाता रहा कि उसे फ्लैटों का निर्माण करना है और उसे पैसों की जरूरत है। बाद में सतिंदरपाल सिंह ने शारदा के 6 लाख रुपये अपनी समर्थ क्रिएशन कंपनी में अलग तौर पर निवेश करवा दिए और कहा कि निवेश की राशि का 4 फीसदी प्रति महीना ब्याज मिलता रहेगा। इस तरह सतिंदरपाल सिंह के पास उसकी कुल 47.50 लाख रुपये की रकम चली गई। बाद में सतिंदर ने उसके फ्लैटों की रजिस्ट्री नहीं करवाई। जब उसने खुद जांच की तो उसे पता चला कि सतिंदरपाल सिंह सेक्टर-91 में जिसे अपना प्रोजेक्ट कह रहा था, वह उसका था ही नहीं। उसे जांच में पता चला कि सतिंदर ने कई लोगों को यहां फ्लैट का झांसा देकर करोड़ों रुपए ठगे हैं। उसके खिलाफ कोर्ट कई केस चल रहे हैं। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed