फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Cabinet minister Anmol Gagan Mann gets married

Mohali News: शादी के बंधन में बंधीं कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान

Sun, 16 Jun 2024 06:46 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 06:46 PM IST
विज्ञापन
Cabinet minister Anmol Gagan Mann gets married
अनमोल गगन मान ने पहना पीच रंग का लहंगा और हरे रंग की चुन्नी
विज्ञापन

शाहबाज सोही ने क्रीम रंग की शेरवानी पहनी, बेहद साधारण ढंग से हुई शादी
कार्यक्रम में शाहबाज के परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और खास दोस्त ही रहे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान शादी के बंधन में बंध गईं। ऐतिहासिक गुरुद्वारा नाभा साहिब में उनका आनंद कारज हुआ। जीरकपुर के ऐतिहासिक गुरुद्वारा नाभा साहिब में उनका वैवाहिक जीवन एडवोकेट शाहबाज सोही के साथ शुरू हुआ। कार्यक्रम में सिर्फ उनके परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और खास दोस्त ही शामिल रहे। आनंद कारज के बाद वर-वधू ने मेहमानों के साथ लंगर का प्रसाद ग्रहण किया।
अनमोल गगन मान ने पीच रंग का लहंगा और हरे रंग की चुन्नी डाली थी। शाहबाज सोही ने क्रीम रंग की शेरवानी पहनी थी। दोनों की शादी बेहद साधारण ढंग से हुई। शादी के बाद रिपेप्शन कर्यक्रम एक निजी पैलेस हुआ। इसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ पंजाब सरकार के अन्य मंत्री और विधायक पहुंचे।
विज्ञापन

खरड़ की एमएलए और पंजाबी सिंगर अनमोल गगन मान और एडवोकेट शाहबाज सिंह सोही जीरकपुर के श्री नाभा साहिब गुरुद्वारे में सुबह करीब 10:40 बजे पहुंचे। करीब दस लग्जरी गाड़ियों का काफिला नाभा साहिब गुरुद्वारे की ओर बढ़ा। इसमें एक जी वैगन कार में दूल्हे शाहबाज सिंह सोही थे तो दूसरी गाड़ियों में परिवार के अन्य सदस्य। पटियाला चौक से लेकर गुरुद्वारा नाभा साहिब तक सुरक्षा टीमें तैनात की गईं थीं। गुरुद्वारा नाभा साहिब के समीप खरड़ के डीएसपी करण सिंह संधू अपने दल बल के साथ मौजूद रहे। जैसे ही शाहबाज सोही गुरुद्वारा नाभा साहिब पहुंचे तो उनका स्वागत बैग पाइपर बैंड ने किया। इसके बाद शाहबाज गुरुद्वारा साहिब में प्रवेश कर गए। वहां उनका स्वागत अनमोल गगन के पिता जोधा सिंह मान और भाई नवदीप मान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 बजे आईं कैबिनेट मंत्री गगन मान
पीच रंग की पोशाक और हरे दुपट्टे में सजी अनमोल गगन मान करीब 11 बजे गुरुद्वारा साहिब के परिसर में पहुंचीं। उनके साथ उनकी मां और बहन थीं। उन्होंने तेजी के साथ गुरुद्वारे में प्रवेश किया और तकरीबन आधा घंटा आनंद कारज के बाद दोनों वर-वधू गुरुद्वारा साहिब से बाहर निकले और अपने परिजनों के साथ जीरकपुर के ही एक प्राइवेट पैलेस की ओर चल पड़े। गुरुद्वारा साहिब में दोनों परिवारों के कुल 100 लोग मौजूद रहे। अनमोल गगन मान के भाई नवदीप ने बताया कि पार्टी के दौरान करीब एक हजार लोगों का बंदोबस्त है।
माडलिंग से राजनीति तक का किया सफर
34 वर्षीय अनमोल गगन मान मानसा की हैं। उन्होंने वर्ष 2004 से 2013 तक मॉडलिंग की। उन्होंने 2014 से पंजाबी गायकी का सफर शुरू किया। 2020 में वह आम आदमी पार्टी में शामिल हुईं। वर्ष 2022 में वह खरड़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुनी गईं। पार्टी ने उनको पर्यटन समेत चार विभागों का मंत्री बनाया।
कांग्रेसी परिवार से ताल्लुक रखते हैं शाहबाज
शाहबाज सोही बलटाना इलाके के दिवंगत कांग्रेस नेता रविंदर सिंह कुकू सोही के छोटे बेटे हैं। वह इस इलाके के बड़े जमीदार भी हैं। शाहबाज सोही की मां शीलम सोही ने साल 2002 में कांग्रेस से विधानसभा चुनाव लड़ा था, जिसमें वह हार गईं। लंबे समय तक अकाली दल में रही शीलम सोही ने एक महीने पहले पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। शाहबाज सोही के दादा स्वर्गीय बलबीर सिंह बलटाना निर्दलीय विधायक रह चुके हैं।

सत्ता के बाद चला शादियों का सिलसिला
आम आदमी पार्टी सरकार के सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डॉ. गुरप्रीत कौर से शादी की। राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा से शादी की। कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस ने आईपीएस ज्योति यादव से शादी की। पार्टी की सबसे छोटी उम्र की विधायका नरेंद्र कौर भराज ने पार्टी के नेता मनदीप सिंह से शादी की और अब अनमोल गगन मान भी परिणय सूत्र में बंध गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed