{"_id":"63487bc5119f84407e28bb52","slug":"by-seeing-the-moon-the-honeymooners-asked-for-the-long-life-of-the-husband-mohali-news-pkl4653805116","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांद का दीदार कर सुहागिनों ने मांगी पति की लंबी उम्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांद का दीदार कर सुहागिनों ने मांगी पति की लंबी उम्र
विज्ञापन
मोहाली। जिले भर में करवाचौथ पर्व की धूम रही। महिलाओं ने सुबह उठकर सरगी खाकर व्रत रखा। दिन भर निर्जला रहीं। पति की दीर्घायु के लिए मनाए जाने वाले खास पर्व करवा चौथ के मौके पर महिलाओं ने पूरा दिन सजने-संवरने में व्यतीत किया।
वहीं शाम को महिलाओं ने करवाचौथ की कथा सुनी। इसके बाद सभी महिलाएं चांद का इंतजार करने लगीं। रात करीब सवा आठ बजे जैसे ही चांद का दीदार हुआ तो महिलाओं ने पति की पूजा करके छलनी से चांद का दीदार किया। इसके बाद पतियों ने अपने हाथ से पानी पिलाकर पत्नियों का व्रत खुलवाया।
मंदिरों में महिलाओं ने सुनी कथा
करवाचौथ का व्रत कार्तिक मास का प्रथम व्रत है। यह व्रत श्री गणेश एवं माता पार्वती का शुभ आशीर्वाद प्रदान करने वाला, अखंड सौभाग्य को बढ़ाने वाला और विवाहित स्त्रियों को सौभाग्य प्रदान करने वाला है। कथा का शुभारंभ पर श्री गणेश जी का पूजन एवं शिव परिवार के पूजन के साथ श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर फेज-11 मोहाली में हुआ। शाम चार बजे स्त्रियों ने मंदिर में आकर भगवान श्री गणेश माता पार्वती और शिव परिवार का पूजन करने के पश्चात श्री करवा चौथ की व्रत कथा का श्रवण किया। इस मौके पर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर समिति की तरफ से मंदिर में आने वाले सभी सौभाग्यवती स्त्रियों के लिए बढ़िया व्यवस्था की गई थी।