फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Businessmen upset by the closure of the market soon ... Travel agents and immigration workers came out in protest against the restrictions of the government

बाजार जल्द बंद करवाने से खफा हुए व्यापारी... सरकार की पाबंदियों के विरोध में उतरे ट्रेवल एजेंट और इमिग्रेशन का काम करने वाले

Fri, 30 Apr 2021 02:34 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
Businessmen upset by the closure of the market soon ... Travel agents and immigration workers came out in protest against the restrictions of the government
मोहाली। कोरोना की रोकथाम के लिए पंजाब सरकार की ओर से कई तरह की पाबंदियां लगाई गई हैं। इन नई पाबंदियों के विरोध में मोहाली के ट्रेवल एजेंट और इमिग्रेशन का काम करने वाले लोग भी आए गए हैं। उन्होंने ट्रेवल एजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले रोष प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि सरकार के फैसले से इमिग्रेशन इंडस्ट्री को धक्का लगेगा। इस कारोबार से जुड़े लोग कर्जों में डूूब जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे नियम बनाए कि जिससे लोगों का कारोबार चलता रहे।
विज्ञापन

इमिग्रेशन कंपनियों के प्रबंधकों ने बताया कि सरकार ने शाम 5 बजे से कार्यालयों को बंद करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, निजी कंपनियों के कर्मचारियों से वर्क फ्रॉम होम के लिए कहा गया है। ऐसे में अगर विदेश जाने के लिए उनके पास लोग ही नहीं आएंगे तो इमिग्रेशन कंपनियां अपना खर्च कैसे निकालेंगी। उनके कार्यालय का खर्चा और मुलाजिमों का वेतन कहां से आएगा। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पवित्र पाल सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से की जा रही सख्ती के कारण इमिग्रेशन कंपनियों को काफी नुकसान हो रहा है। सरकार को ऐसे नियम बनाने चाहिए कि कोरोना महामारी पर काबू पाया जा सके और साथ ही इंडस्ट्री को भी बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि वे सरकार को इस बात की गारंटी देते हैं कि सभी तरह के कोविड नियमों की पालना करेंगे। कई लोगों ने आइलेट्स के लिए सेंटर खोल रखे हैं। बैंकों से कर्ज लेकर अपने रोजगार शुरू किए हैं। ऐसे में सब खत्म हो जाएगा। जिन लोगों ने कर्ज लिए हैं अगर वे समय पर किस्तें ही नहीं भर सके तो डिफाल्टर हो जाएंगे। सरकार सिर्फ लॉकडाउन और कर्फ्यू का आदेश दे रही है। लेकिन लोगों को राहत देने के लिए क्या कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed