फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Bus stand to be built in Derabassi with 20 crores

डेराबस्सी में 20 करोड़ रुपये से बनेगा बस स्टैंड

Sun, 28 Nov 2021 01:48 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Bus stand to be built in Derabassi with 20 crores
डेराबस्सी। नगर काउंसिल ने शहर में 20 करोड़ रुपये से नए बस स्टैंड का निर्माण करने की योजना तैयार की है। इसका नक्शा दिल्ली की एक नामी कंपनी की तरफ से तैयार करवाया जा रहा है। इस संबंधी नगर काउंसिल की तरफ से तैयारियां शुरू कर दी हैं। योजना के मुताबिक बस स्टैंड निर्माण के लिए नगर काउंसिल का दफ्तर भी तोड़ा जाएगा। काउंसिल का अस्थायी दफ्तर बरवाला रोड पर स्थित सैनी भवन में तैयार करवाया जा रहा है, जहां 20 दिसंबर शिफ्ट कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

नगर काउंसिल के प्रधान रणजीत सिंह रैडी ने कहा कि शहर को नई दिख देने के मकसद के साथ शहर में नया बस स्टैंड का निर्माण किया जा रहा है। इसी मकसद के साथ ही बस स्टैंड पर 90 लाख रुपये की लागत के साथ श्री राम तलाई के सुंदरीकरण का काम पूरा किया गया है। अति आधुनिक इस बस स्टैंड की बहुमंजिला इमारत तैयार की जाएगी। इसके नक्शे के लिए दिल्ली की नामी एलकेटी इंजीनियरिंग कंसलटेंट लिमिटेड कंपनी को हायर किया गया है।
विज्ञापन

रैडी ने कहा कि दिसंबर के पहले हफ्ते कंपनी की तरफ से नक्शा फाइनल कर दिया जाएगा। इसके बाद उसे पब्लिक के सामने पेश किया जाएगा। इसलिए प्रस्ताव पासकर स्थानीय निकाय विभाग से मंजूरी मिलने बाद में इसके टेंडर लग चुका हैं। बस स्टैंड के लिए खुली जगह के लिए पुराने बस स्टैंड को भी तोड़ा जा रहा है। बस स्टैंड की बहुमंजिला इमारत की पहली मंजिल पर काउंसिल दफ्तर तैयार किया जाएगा। फिलहाल इमारत का काम पूरा होने तक अस्थायी तौर पर बरवाला रोड पर सैनी भवन से काउंसिल दफ्तर का काम चलाया जाएगा जहां जरूरी प्रबंध करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शॉपिंग कांप्लैक्स, केफे सहित मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
काउंसिल प्रधान ने बताया कि इसके अंदर शॉपिंग कांप्लैक्स, केफे सहित अति आधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी। गाड़ियां खड़ी करने के लिए पार्किंग के उचित प्रबंध और लिफ्ट का प्रबंध भी किया जाएगा। बसों के दाखिल होने के लिए बड़े गेट बनाए जाएंगे। इसके साथ डेराबस्सी शहर को नई और आधुनिक दिख मिलेगी। हलका इंचार्ज दीपइइंद्र सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में सभी पार्षदों व शहर निवासियों की सहमति के साथ यह बस स्टैंड बनाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि नगर काउंसिल की तरफ से पूरी कोशिश की जा रही है कि आने वाली विधानसभा चुनाव से पहले बस स्टैंड की इमारत का निर्माण शुरू हो जाए। इसके अलावा शहर में हाईवे पर एक बड़ा शॉपिंग कांप्लैक्स बनाने की भी तैयारी भी चल रही है।
कैप्शन -नगर काउंसिल प्रधान रणजीत सिंह रैडी बस स्टैंड निर्माण के लिए मौके का जायजा लेते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed