फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   bus accident, prtc bus accident, mohali road accident, mohali accident, road accident, mohali

बस ने पहले मारी टक्कर, फिर काफी दूर घसीटते ले गई

Fri, 06 May 2016 12:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Fri, 06 May 2016 12:07 PM IST
विज्ञापन
bus accident, prtc bus accident, mohali road accident, mohali accident, road accident, mohali
accident - फोटो : accident
मोहाली में कुंभड़ा लाइट प्वाइंट पर वीरवार शाम एक तेज रफ्तार पीआरटीसी की बस ने स्कूटर पर जा रहे निगम के सुपरवाइजर को अपनी चपेट में लिया। सुपरवाइजर बस के अगले टायर में फंस गया। काफी दूर तक बस उन्हें घसीटते हुए ले गई। सुपरवाइजर को गंभीर हालत में फेज-4 स्थित चीमा अस्पताल में भर्ती करवाया है। डॉक्टरों के मुताबिक, उनके सिर, पसलियों व टांगों पर गंभीर चोटें आईं हैं। वहीं, बस को काबू कर लोगों ने मटौर थाने की पुलिस को सौंपा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, शाम पांच बजे निगम के सुपरवाइजर जगबीर सिंह आफिस से घर आ रहे थे। जब वह कुंभड़ा लाइट प्वाइंट से अपने घर की तरफ निकले तो पीछे से आ रही पीआरटीसी की एक तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी। वह बस के अगले टायर में फंस गए। इसके बाद बस उसे काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई। इलाके के लोगों ने बड़ी मुश्किल से बस को रुकवाया। साथ ही उसे बस के टायर से निकाला। गंभीर हालत में उसे चीमा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed