फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Burglary in a locked house, thieves took away cash and jewellery.

Mohali News: बंद घर में सेंधमारी, नकदी व गहने ले उड़े चोर

Wed, 22 Nov 2023 01:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Burglary in a locked house, thieves took away cash and jewellery.
मोहाली। सेक्टर-80 स्थित एक बंद घर में चोरों ने दिनदहाड़े सेंधमारी कर वहां पड़े सोने के गहने व नकदी चुरा ली। परिवार वालों का कहना है कि 19 नवंबर को वह सुबह साढ़े चार बजे सत्संग के लिए ब्यास निकले थे और शाम पांच बजे जब घर लौटे तो ताले टूटे पड़े थे। घर से दो सोने की चूड़ियां, एक किट्टी सेट, चेन, बालियां, एक अंगूठी, एक आई-पैड और आठ हजार रुपये चोरी हुए हैं। शिकायत सोहाना पुलिस को दी है लेकिन पुलिस ने तीन दिन बाद भी मामला दर्ज नहीं किया है। घर के मालिक नवजोत सिंह ने बताया कि उन्होंने पड़ोसी के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो पता चला कि आरोपियों ने वारदात को अंजाम साढ़े चार बजे के बाद दिया है। फुटेज में दिखाई दिया कि दो युवक स्कूटी पर उनके घर के बाहर घूम रहे थे। जब वह गाड़ी लेकर ब्यास के लिए निकले तो दोनों ने स्कूटी पर उनका पीछा किया लेकिन जैसे ही वह मुख्य सड़क पर पहुंचे तो वह वापस उनके घर पहुंचे जहां उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


घर के सामने बैठते हैं नशेड़ी
डॉ. नवजोत सिंह के पिता नसीब सिंह ने आरोप लगाया कि घर के सामने वाले पार्क में रोज अंधेरा होने के बाद नशेड़ी आते हैं और झुंड बनाकर नशा करते हैं। वह जानबूझ कर पार्क की लाइट भी खराब कर देते हैं ताकि उनकी हरकतों को कोई देख न पाए। उन्होंने एक दो बार उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन वह झगड़ा करने लगे। उन्हें शक है कि यह चोरी उनमें से किसी ने की है। पुलिस को वहां जांच करनी चाहिए और उन नशेड़ी युवकों से पूछताछ करनी चाहिए।
विज्ञापन


कोट्स...

बयान दर्ज कर लिए हैं। एफआईआर दर्ज करने के लिए बोल दिया है। कुछ एरिया में सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गए हैं। सुराग मिले हैं और जल्द आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। -जसकंवल सिंह, एसएचओ सोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed