फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Bullying of 'Nawab', dragged neighbor's car for 100 meters, woman saved her life by running away

Mohali News: ‘नवाब’ की दादागिरी, पड़ोसी की कार को 100 मीटर घसीटा, महिला ने भागकर बचाई जान

Mon, 03 Jul 2023 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Bullying of 'Nawab', dragged neighbor's car for 100 meters, woman saved her life by running away
मोहाली। दबंग पड़ोसी से बातचीत बंद करना एक दंपती के लिए मुसीबत का कारण बन गया। आरोपी पड़ोस में रहने वाली महिला और उसके पति को परेशान करने लगा। साथ ही महिला का पीछा कर छेड़छाड़ भी शुरू कर दी और धमकी दी कि वह उन्हें ईको सिटी में रहने नहीं देगा। बीते 29 जून को तो उसने महिला की इनोवा कार को रास्ते में रोक लिया और अपनी रूबिकॉन गाड़ी से उसे 100 मीटर तक घसीटा। इनोवा सवार महिला बुरी तरह घबरा गई, उसने कार पीछे की तो आरोपी ने दरवाजा खोलने की कोशिश की। गनीमत रही कि इतने में महिला कार से उतरकर भाग गई। इसके बाद 30 जून को पीड़ित दंपती ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। मुल्लांपुर पुलिस ने सीसीटीवी की डीवीआर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी फरार है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता दुर्लभ सिंह ने पुलिस को बताया कि आरोपी दविंदरपाल सिंह धालीवाल उर्फ नवाब उनका पड़ोसी है। वह बिजनेसमैन है। उसके दुर्व्यवहार के चलते उन्होंने सितंबर 2022 से उससे बातचीत बंद कर दी थी। इससे वह नाराज हो गया और उन्हें तंग करने लगा। धमकी दी कि वह लोग उससे बातचीत रखें नहीं तो वह उन्हें ईको सिटी में नहीं रहने देगा और उनका काम बंद करवा देगा।
विज्ञापन

दुर्लभ सिंह ने बताया कि उन्होंने धमकी को नजरअंदाज कर दिया था लेकिन आरोपी ने उन्हें तंग करना नहीं छोड़ा। वह उनकी पत्नी का पीछा करने लगा। इतना ही नहीं जिम पहुंचकर पत्नी को अश्लील शब्द कहे और गलत हरकत करने की कोशिश की। चार-पांच बार गाड़ी मारने की कोशिश भी की। 29 जून को उनकी पत्नी 16 साल की बेटी के साथ रात करीब आठ बजे इनोवा कार से चंडीगढ़ से घर आ रही थी। जैसे ही वह अपनी गली में मुड़ी आरोपी सामने से अपनी गाड़ी ले आया और उनकी पत्नी की गाड़ी में टक्कर मार दी। इसके बाद 100 मीटर तक इनोवा को घसीटा। इससे उनकी पत्नी घबरा गईं। इतने में आरोपी ने गाड़ी से उतरकर उनकी पत्नी की कार का दरवाजा खोलने की कोशिश की लेकिन पत्नी कार से भागने में सफल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत दी तो पिस्टल दिखाकर पति को मारने की दी धमकी
पीड़ित दुर्लभ सिंह ने बताया कि एसएसपी कार्यालय में शिकायत देने के अगले दिन सुबह करीब साढे़ दस बजे जब वह काम पर जाने के लिए फार्च्यूनर गाड़ी में निकलने लगे तो आरोपी फिर से रूबिकॉन में पत्नी के साथ आया और उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। उन्होंने गाड़ी रोक ली तो उसने तीन बार गाड़ी में टक्कर मारी। इसके बाद कार में बैठे हुए ही पिस्टल निकालकर उनकी तरफ तानते हुए धमकी दी। इसके बाद गालियां निकालते हुए अश्लील शब्द कहे। जब वह अपनी गाड़ी में से उतरे तो उसने उनके ऊपर गाड़ी चढ़ाने की भी कोशिश की। इस पर उन्होंने भागकर पड़ोसी के घर में घुसकर जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed