{"_id":"6a03926c8054ae85cd007a8f","slug":"bullion-traders-are-upset-pms-appeal-could-affect-the-livelihood-of-thousands-mohali-news-c-71-1-spkl1025-142357-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: सराफा कारोबारी नाराज, पीएम की अपील से हजारों की रोजी-रोटी हो सकती है प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: सराफा कारोबारी नाराज, पीएम की अपील से हजारों की रोजी-रोटी हो सकती है प्रभावित
विज्ञापन
मोहाली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोना न खरीदने की अपील के बाद मोहाली के कारोबारियों में चिंता और नाराजगी देखने को मिल रही है। व्यापारियों का कहना है कि इस तरह के बयानों का सीधा असर बाजार पर पड़ता है। इससे सराफा बाजार से जुड़े हजारों परिवारों की रोजी-रोटी प्रभावित हो सकती है। मोहाली ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सरबजीत सिंह पारस ने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील से ग्राहकों के बीच भ्रम की स्थिति बन गई है। उन्होंने कहा कि पहले ही बढ़ती महंगाई और बाजार में उतार-चढ़ाव के कारण कारोबार प्रभावित चल रहा है। ऐसे समय में इस तरह के बयान व्यापार के लिए निराशाजनक साबित हो सकते हैं।
उन्होंने कहा कि सोने का कारोबार केवल बड़े व्यापारियों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके साथ हजारों कारीगर, मजदूर, डिजाइनर और छोटे दुकानदार जुड़े हुए हैं। यदि लोग सोना खरीदने से पीछे हटेंगे तो इसका सबसे ज्यादा असर इन्हीं लोगों पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ज्वेलरी इंडस्ट्री लाखों लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाती है और देश की अर्थव्यवस्था में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है। उन्होंने आशंका जताई कि आने वाले शादी-विवाह और त्योहारों के सीजन में भी इसका असर देखने को मिल सकता है। ग्राहक खरीदारी को लेकर असमंजस में पड़ सकते हैं, जिससे बाजार की रफ्तार धीमी हो सकती है।
मोहाली ज्वेलर्स एसोसिएशन ने सरकार से मांग की है कि व्यापारियों और ज्वेलरी उद्योग से जुड़े लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक माहौल बनाया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी बयान या फैसले से पहले छोटे कारोबारियों और उद्योग से जुड़े लोगों की स्थिति को समझना जरूरी है, ताकि कारोबार और रोजगार दोनों सुरक्षित रह सकें।