{"_id":"5faef0428ebc3e9b9661721f","slug":"bullion-market-disappointed-due-to-sale-of-40-kg-silver-and-two-kg-gold-on-dhanteras-happy-diwali-of-automobile-market-selling-400-cars-mohali-news-pkl394063099","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर 40 किलो चांदी और दो किलो सोने की बिक्री से सराफा बाजार मायूस, 400 कारें बेच ऑटोमोबाइल बाजार की हैप्पी दिवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर 40 किलो चांदी और दो किलो सोने की बिक्री से सराफा बाजार मायूस, 400 कारें बेच ऑटोमोबाइल बाजार की हैप्पी दिवाली
विज्ञापन
मोहाली। धनतेरस पर ग्राहक बाजारों की रौनक तो बने, पर कारोबार उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। ऑटोमोबाइल बाजार ने रफ्तार पकड़ी, पर सराफा बाजार की चमक ग्राहकों को ज्यादा आकर्षित नहीं कर सकी। बर्तनों की खरीदारी लोगों ने खूब की, लेकिन परंपरा को निभाने के लिए ही ग्राहक बर्तन बाजार में खरीदारी करने पहुंचे। ऑफर्स की भरमार भी वीआईपी सिटी के ग्राहकों को लुभा नहीं पाई। जिले में शुक्रवार को करीब 40 किलो चांदी और 2 किलो सोना ग्राहकों ने खरीदा। वहीं, करीब 250 दो पहिया वाहन और लगभग 400 कारों की बिक्री धनतेरस पर हुई।
धनतेरस पर वीआईपी सिटी के बाजारों में रौनक तो खूब रही, पर खरीदारी को लेकर बजट आड़े आया। जिसका असर कारोबार पर पड़ा। बाजार उम्मीद के मुताबिक बिक्री नहीं कर पाया। ऑटो मोबाइल सेक्टर ने रफ्तार जरूर पकड़ी, लेकिन सराफा बाजार की चमक ग्राहकों को आकर्षित करने में कामयाब नहीं हो सकी। इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर भी खरीदारी के लिए ग्राहकों की पसंद बना। इसके साथ पारंपरिक तौर पर बर्तनों की खरीदारी की गई, लेकिन इसमें परंपरा को निभाने की मजबूरी ही नजर आई। अच्छी फसल के कारण ग्रामीण ग्राहक जहां बेहतर खरीदारी करते नजर आए वहीं कोरोना की मार से बेेहाल नौकरीपेशा शहरी ग्राहक महज परंपरा को निभाते ही दिखे।
धनतेरस पर उम्मीद के मुुताबिक दोपहिया और चार पहिया वाहनों की बिक्री से ऑटोमोबाइल बाजार काफी तेज रफ्तार में दौड़ा। सुबह से ही बाइक, कार, टेंपो, ट्रैक्टर आदि के शोरूम में ग्राहकों की भीड़ देखी गई। शोरूम में पुजारी और पूजा थाली की भी व्यवस्था की गई थी। ग्राहकों का फोटो सेशन भी कराया गया। धनतेरस पर जिले में जहां करीब 250 दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई, वहीं लगभग 400 कारें वीआईपी सिटी के लोगों ने खरीदीं। दोपहिया वाहनों में ग्राहकों की पसंद स्कूटी और बेस मॉडल बाइक बनीं। मंहगे और स्टाइलिश दोपहिया वाहनों की मांग कम रही। कार बाजार में भी इसी तरह का असर देखने को मिला। 10 लाख तक की कारें ग्राहकों की पसंद बनी। ज्यादा डिमांड बेस मॉडल्स की रही।
विज्ञापन
धनतेरस में बर्तन की भी खूब बिक्री हुई। बर्तन के मुख्य बाजारों में चर्च रोड के अलावा अपर बाजार और शहर के विभिन्न इलाकों में खूब खरीदारी हुई। कई लोगों ने छठ के लिए भी खरीदारी की। पीतल के सूप, बाल्टी, लोटा आदि की खरीदारी की। किचन आइटम में चूल्हा, कुकर, इंडक्शन, मिक्सर आदि की भी खरीदारी की। माइक्रोवेव में मसाला एंड सनड्राइव की डिमांड रही। ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन में फ्रंट लोड विद ड्राइ की खूब बिक्री हुई। कई दुकानों में माइक्रोवेव नहीं उपलब्ध होने के कारण ग्राहक मायूस नजर आए। फाइनांस की आसान सुविधा होने के कारण लोग आसानी से खरीदारी करते दिखे। कोरोना के कारण अधिकतर दुकानों में होम डिलीवरी की सुविधा थी। ग्राहकों ने होम डिलीवरी की भी सुविधा ली। सबसे ज्यादा एलईडी टीवी, माइक्रोवेव और वाशिंग मशीन की बिक्री हुई। एलईडी टीवी में क्यू एलईडी और यूएसडी टीवी की डिमांड ज्यादा रही। लॉकडाउन के बाद दुकानें खुलने से मोबाइल, लैपटॉप और डेस्कटॉप की बिक्री में उछाल आया है। धनतेरस में भी खूब बिक्री हुई, मोबाइल में सबसे अधिक 10,000 से 20,000 रुपये की रेंज के मोबाइल की मांग रही।