फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Bulldozers ran on government buildings in the dead of night, police did not register a case

Mohali News: रात के अंधेरे में सरकारी इमारत पर चला बुलडोजर, पुलिस ने मामला नहीं किया दर्ज

Thu, 09 Apr 2026 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers ran on government buildings in the dead of night, police did not register a case
लालडू। पंजाब-हरियाणा सीमा पर झरमड़ी गांव के निकट एक सरकारी इमारत को सोमवार रात अंधेरे में अवैध रूप से बुलडोजर से ध्वस्त कर दी। ट्रक चालकों के रुकने, नहाने और ठहरने के लिए बनाए दो कमरे और शौचालय के तोड़ने की कोई एफआईआर अब तक दर्ज नहीं हुई है। शिकायत दिए 40 घंटे हो चुके हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि यह ध्वस्त इमारत पुलिस बॉक्स के पास ही स्थित थी, जहां सीमा पर तैनात पुलिस हमेशा मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाने का दावा करती है। इसके अलावा, जीएमआर कंपनी की पेट्रोलिंग टीम भी इस इलाके में नियमित गश्त करती है।
विज्ञापन

बावजूद इसके अज्ञात ने रात के अंधेरे में बुलडोजर से इस सरकारी संपत्ति को नष्ट कर दिया। जीएमआर कंपनी ने इस घटना की शिकायत लालड़ू पुलिस से की है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सीआरओ संतोष सिंह ने बताया कि इस इमारत का निर्माण करीब 2008-2009 में किया गया था। ऑनलाइन टैक्स और ई-वे के शुरुआत के बाद से यह इमारत कई वर्षों से खाली पड़ी थी। उन्होंने बताया कि इमारत की अनुमानित लागत करीब 25 लाख रुपये थी, जो अब पूरी तरह से नष्ट हो गई है। इस घटना का पता गश्त के दौरान सुबह 3:43 बजे चला। उन्होंने कहा कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी, और वे खुद जांच में जुटे हैं।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, इमारत के पास एक बड़ा निर्माणाधीन प्रोजेक्ट भी चल रहा है। सीआरओ संतोष सिंह ने आशंका जताई कि जिस किसी की भी जमीन के सामने यह इमारत स्थित थी, वह प्रभावित हो सकता है। इस वजह से यह अवैध कार्य किया गया हो। इसी घटना के बाद जीएमआर कंपनी ने सड़क किनारे अवैध रूप से लगाई गई जूस रेहड़ियों के दुकानदारों से इस संदर्भ में जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने इस घटना को लेकर अनभिज्ञता जताई। इन दुकानदारों को अब हटा दिया गया है, क्योंकि इनकी वजह से हाईवे पर हादसा होने का खतरा बढ़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना की शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है, ताकि घटना के बारे में सच्चाई का पता चल सके। कुछ दिन पहले गेहूं के सीजन के कारण पुलिस को लालड़ू की नई अनाज मंडी के निकट तैनात किया गया था, लेकिन जल्द ही इस मामले की पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी। -योगेश कुमार, प्रभारी, लालडू थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed