फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Builders and promoters who do not provide facilities by taking lakhs, CM asked for report in two weeks

लाखों लेकर सुविधाएं नहीं देने वाले बिल्डर व प्रमोटर नपेंगे

Fri, 06 Aug 2021 01:27 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Builders and promoters who do not provide facilities by taking lakhs, CM asked for report in two weeks
मोहाली। खरड़, मोहाली और न्यू चंडीगढ़ में बिल्डरों और प्रमोटर्स की ओर से लोगों से लाखों रुपये लेकर प्लॉटों या फ्लैटों में सुविधाएं नहीं देने के मामले को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गंभीरता से लिया। उन्होंने इस मामले की जांच करवाने का फैसला लिया है, साथ ही हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट विभाग के प्रिंसिपल सचिव को इसकी जांच की जिम्मेदारी सौंप दी है। इस संबंधी पहली रिपोर्ट दो सप्ताह में फाइल करने का आदेश दिया है। इस मामले को सांसद मनीष तिवारी की ओर से भी उठाया गया था।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पिछले महीने सांसद मनीष तिवारी मोहाली और खरड़ हलके में काफी सक्रिय हो गए थे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न एरिया में जाकर लोगों की परेशानियों को सुना। इस दौरान कर्द नामी सोसायटीज के लोगों का कहना था कि उन्होंने अपनी पूरी मेहनत की जमा पूंजी अपने घर बनाने में लगा दी। बिल्डरों की ओर से उनके साथ कई वायदे किए गए। लेकिन बाद में उनके साथ धोखा ही हुआ है। लाखों रुपये खर्चकर लोगों को सड़कों पर धरने देने पड़ रहे हैं। इसके बाद सांसद ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। इसके बाद जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा है कि रियल एस्टेट डेवलपरों की ओर से मोहाली, खरड़, कुराली और न्यू चंडीगढ़ में प्लाटों और फ्लैटों की बिक्री के दौरान लोगों से किए गए वायदे न पूरे करके उनकी जिंदगी भर की मेहनत की कमाई को नुकसान पहुंचाया है। जो कि बहुत ही गंभीर मामला है। जिसकी जांच उन्होंने हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट विभाग के प्रिंसिपल सचिव को सौंपी है। दो सप्ताह में इसकी एक रिपोर्ट सबमिट करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

कई जगह काम अधूरा, तो कई जगह पार्क तक नहीं
जानकारी के मुताबिक खरड़ एरिया में बिल्डर माफिया ने कई कॉलोनियां काट रखी हैं। जिनमें मानकों पर काम तक नहीं है। इतना ही नहीं आग से निपटने के इंतजाम नहीं है। कई बिल्डरों ने लोगों को सैंपल फ्लैट कुछ दिखाए थे, लेकिन लोगों को काफी खस्ता हाल में फ्लैट सौंपे। सोसायटीज में पार्क तक नहीं है। जरा सी बारिश होने पर इलाके तालाब बन जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियम तोड़कर काटी जा रही कॉलोनी
इतना ही नहीं मोहाली शहर के चारों तरफ बिना अनुमति के और नियमों को तोड़कर कॉलोनियां काटी जा रही हैं। इनमें झांमपुर, बहलोलपुर, झंजेड़ी, दाऊं और जंडपुर के पास स्थित एरिया शामिल है। पिछले समय में गमाडा की ओर से कई कॉलोनियां काटी गई थी, लेकन समस्या पहले की तरह ही बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed