{"_id":"6acbf7f888cf68d847031323","slug":"builder-assaults-father-son-in-aerocity-over-demand-for-outstanding-dues-case-registered-against-10-people-mohali-news-c-71-1-spkl1025-147830-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: एयरोसिटी में बकाया मांगने पर बिल्डर ने पिता-पुत्र से की मारपीट, 10 लोगों पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: एयरोसिटी में बकाया मांगने पर बिल्डर ने पिता-पुत्र से की मारपीट, 10 लोगों पर मामला दर्ज
विज्ञापन
मोहाली। एयरोसिटी में बकाया मेहनताना मांगने गए पिता-पुत्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पंचकूला निवासी शेषनाथ प्रसाद ने बिल्डर राज कुमार और नौ अन्य लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बिल्डर सहित दस लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शेषनाथ प्रसाद ने पुलिस को बताया कि उन्होंने सितंबर में एयरोसिटी में लकड़ी का काम किया था। इस काम के करीब 1.68 लाख रुपये बकाया थे। वह अपने बेटे विकास के साथ बकाया पैसे लेने कोठी नंबर 1116 पहुंचे थे। राज कुमार से हिसाब करने की बात पर वह भड़क गया। राज कुमार ने अपने भाई राजभर, विकास और छह-सात अन्य लोगों को बुला लिया। इन सभी ने मिलकर पिता-पुत्र को लात-घूसों व डंडों से पीटा। शेषनाथ घायल हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल मोहाली से जीएमसीएच चंडीगढ़ रेफर किया गया। उनके बेटे को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
राज कुमार ने शेषनाथ की दाईं आंख के ऊपर वार किया। बेटे विकास की नाक और दाईं आंख से खून निकलने लगा। शोर मचाने पर राजेश गिरी ने उन्हें आरोपियों से छुड़ाया। जांच अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि पहले समझौते की बात थी। अब पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज किया मामला
राज कुमार ने शेषनाथ की दाईं आंख के ऊपर वार किया। बेटे विकास की नाक और दाईं आंख से खून निकलने लगा। शोर मचाने पर राजेश गिरी ने उन्हें आरोपियों से छुड़ाया। जांच अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि पहले समझौते की बात थी। अब पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन