फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Buffalo and pickup truck swept away in Rao River at Jayanti; driver saves his life

Mohali News: जयंती की राव नदी में पिकअप समेत भैंस बही, चालक ने बचाई जान

Sun, 23 Aug 2026 02:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Buffalo and pickup truck swept away in Rao River at Jayanti; driver saves his life
नयागांव। शुक्रवार 22 अगस्त को शिवालिक की पहाड़ियों के पास जयंती की राव नदी में एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी और उसमें लदी भैंस तेज बहाव में बह गई। चालक हरविंदर सिंह ने कूदकर जान बचाई, पर भैंस का अभी तक पता नहीं चला है। मनीमाजरा, चंडीगढ़ निवासी चालक हरविंदर सिंह ने बताया कि सुबह नदी में पानी सामान्य था। नदी पार करते समय पिकअप का पिछला पहिया रेत में फंस गया। तभी पहाड़ों की ओर से अचानक तेज पानी आ गया। इससे गाड़ी और भैंस बहने लगी। राजपुरा के गुरबचन सिंह ने बताया कि उन्होंने भगिंडी गांव से यह भैंस खरीदी थी। इस घटना से इलाके के लोगों में चिंता है। स्थानीय गांव वालों ने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने बरसाती नदियों पर पुल बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed