फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Brother is intoxicated, come to the office and take him away... saying AAP leader and did rape

भाई नशे में है, दफ्तर आकर ले जाओ... कहकर आप नेता ने बुलाया, किया दुष्कर्म

Sun, 01 May 2022 01:33 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Brother is intoxicated, come to the office and take him away... saying  AAP leader and did rape
नयागांव। आम आदमी पार्टी के नेता एवं नगर काउंसिल नयागांव के पूर्व उपप्रधान कृष्ण यादव पर एक पच्चीस वर्षीय युवती की शिकायत पर दुुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। आरोपी अपने घर से गायब है। पुलिस ने उसके कई ठिकानों पर दबिश दी है। उसका फोन भी बंद है।
विज्ञापन

इलाके की रहने वाली 25 वर्षीय एक युवती ने शुक्रवार शाम पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर फोन कर घटना संबधी जानकारी दी थी। इसके बाद पीड़िता ने थाने में आकर बताया कि शुक्रवार दिन में किसी बात को लेकर उसके भाई का किसी और व्यक्ति के साथ झगड़ा हो गया था। इसमें दोनों पक्ष आरोपी के पास समझौते के लिए गए थे। इसके बाद शाम को आरोपी ने फोन कर कहा कि उसका भाई नशे की हालत में इसके दफ्तर में है। उसे यहां से आकर ले जाओ। इसके बाद वह वहां गई तो आरोपी वहां अकेला था। इस मौके का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। देर रात ही पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए खरड़ अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

मामला आप नेता से जुड़ा होने के कारण पुलिस बारीकी से जांच कर रही है। हर प्रकार के तथ्य जुटाए जा रहे हैं। मामले में पुलिस का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए नगर काउंसिल नयागांव के पूर्व उपप्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी समझौते का बना रहा है दबाव
पीड़िता की छोटी बहन ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाते हुए कहा है कि आरोपी अपने राजनीतिक रसूख एवं पैसे के बल पर समझौते का दबाव बना रहा है। तरह-तरह की धमकियां दिलवा रहा है जिस कारण हमारे परिवार को खतरा है इसलिए प्रशासन हमारी मदद करें। आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए अन्यथा वह हमारे परिवार को नुकसान पहुंचा सकता है।
ऐसा रहा कृष्ण यादव का दुकान से उप प्रधान का सफर
जानकारी के अनुसार मूल रूप से हरियाणा वासी कृष्ण यादव 1997-1998 के दौर में नयागांव आया था। यहां पर उसने सबसे पहले करियाने की दुकान खोली थी। उसके पश्चात कुछ समय के लिए वह फोटोग्राफर भी रहा। यह काम नहीं चला तो उसने टैक्सी ड्राइवर का काम भी किया। इसके पश्चात कृष्ण यादव ने इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाई। 2010 में नगर काउंसिल के पार्षद के चुनाव में पहली बार उसने राजनीति में अपनी किस्मत अजमाई लेकिन सफलता नहीं मिली। 2015 में एक बार फिर उसने पार्षद का चुनाव लड़ा। इस बार यह चुनाव उसने खुद के द्वारा बनाए हुए विकास मंच के बैनर तले लड़ा जिसमें उसे कामयाबी मिली और वह नगर काउंसिल का उपप्रधान बन गया। 2020 के चुनाव में नयागांव के सभी 21 वार्डों में विकास मंच के बैनर तले अपने उम्मीदवार खड़े कर दिए लेकिन उसमें से एक भी उम्मीदवार जीत नहीं पाया। 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले उसने अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। बताया जा रहा है कि वह इलाके में प्रॉपर्टी डीलर का कारोबार भी करता है।
क्या कहते हैं अधिकारी
मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है। पुलिस कानून के हिसाब से अपना काम करेगी। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा। किसी भी प्रकार से आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। -सुखनाज सिंह, डीएसपी सिटी-1 मोहाली

हमारी पार्टी का मूल सिद्धांत ही अनुशासन है। इस मामले के बारे में मुझे जानकारी नहीं है। अगर ऐसा कुछ है तो पार्टी अपने स्तर पर जांच करेगी। अगर इस तरह का कोई भी मामला किसी भी पार्टी के पदाधिकारी या कार्यकर्ता के खिलाफ आता है तो पार्टी जांच करने के बाद कार्रवाई जरूर करती है। -मालविंदर सिंह कंग, जिला प्रधान, आम आदमी पार्टी मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed