फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Brakes applied to save dogs, car damaged, pole broken

Mohali News: कुत्तों को बचाने के लिए लगाई ब्रेक, कार क्षतिग्रस्त, खंभा टूटा

Sun, 22 Jun 2025 12:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Brakes applied to save dogs, car damaged, pole broken
लांडरां/बनूड़। गांव खानपुर से मानकपुर लिंक रोड पर नील गाय का पीछा कर रहे कुत्तों के झुंड को बचाते समय एक कार बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में बिजली का खंभा टूट गया और कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े आठ बजे बनूड़ के निकटवर्ती गांव खानपुर बांगर निवासी गुरमीत सिंह मानकपुर लिंक रोड पर जा रहा था। इस दौरान उसने नील गाय का पीछा कर रहे कुत्तों के झुंड को बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगा दिए। कार सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे से टकरा गई। क्षेत्रवासी एवं जिला परिषद सदस्य खजान सिंह हुल्का, डॉ. भूपिंदर सिंह मनौली सूरत, सरपंच ठेकेदार पप्पी कराली, शैली झीउरमाजारा, केसर सिंह तासोली पूर्व सरपंच, राजू मठियाड़ा पूर्व सरपंच, सतपाल सिंह सत्ता सूरजगढ़, सरपंच गुरचरण सिंह अबरावन ने कहा कि क्षेत्र में आवारा पशुओं और कुत्तों की भरमार है। आवारा पशु और कुत्ते झुंड में घूमते रहते हैं। आए दिन राष्ट्रीय और संपर्क मार्गों पर हादसों का कारण बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed