फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Boy and girl loot car from taxi driver in Mohali boath are arrested

Crime: बिहार का युवक... छत्तीसगढ़ की युवती... पंजाब में लूटी कार, टैक्सी चालक के मोबाइल फोन से पकड़े गए आरोपी

Tue, 04 Feb 2025 10:02 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 04 Feb 2025 10:02 PM IST
सार

बिहार के युवक और छत्तीसगढ़ की युवती ने पंजाब में कार लूट की वारदात को अंजाम दिया। दोनों आरोपियों ने मिलकर टैक्सी चालक से उसकी कार, कैश और मोबाइल फोन छीन लिया। छीने गए मोबाइल फोन की वजह से ही पुलिस दोनों आरोपियों तक पहुंची और उन्हें गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
Boy and girl loot car from taxi driver in Mohali boath are arrested
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ से पंजाब के समराला जा रहे एक टैक्सी चालक से रास्ते में बैठी युवती और उसके साथी ने हाथापार्ई के बाद उसकी कार, कैश और मोबाइल छीन लिया। गाड़ी लेकर फरार हुए युवक-युवती को मोहाली फेज-1 थाना पुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटों बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक की पहचान फिरोज अंसारी निवासी बिहार व युवती की पहचान श्रुति निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ टैक्सी चालक हरदीश लाल निवासी गांव चनकाओ बलाचौर जिला शहीद भगत सिंह के बयान पर विभिन्न धाराओं के तहत थाना फेज-1 में केस दर्ज किया गया है। दोनों पुलिस रिमांड पर हैं जिन्हें वीरवार को दोबारा जिला अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपियों से वारदात में लूटी हुई टैक्सी कार भी बरामद कर ली है।

विज्ञापन


टैक्सी चालक हरदीश लाल ने पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से बलाचौर पंजाब का रहने वाला है और चंडीगढ़ के किसी व्यक्ति की टैक्सी कार चलाता है। दो फरवरी की रात वह चंडीगढ़ से समराला जा रहा था। वह गांव मोहाली (फेज-1) में कुछ खाने के लिए रुका तो वहां उक्त युवती श्रुति आई जिसने कहा कि वह उसे बलौंगी छोड़ दे। उसने उसे टैक्सी का किराया देने की बात कही। वह मान गया कुछ देर बाद श्रुति ने उसे बोला कि उसके एक साथी ने भी बलौंगी उसके साथ जाना है। उसने टैक्सी चालक के मोबाइल से अपने दोस्त फिरोज अंसारी को फोन करके मोहाली गांव बुला लिया। वहां से वह टैक्सी में बैठकर बलौंगी के लिए निकल गए। 
विज्ञापन


बलौंगी पहुंचकर दोनों ने टैक्सी ड्राइवर हरदीश से कहा कि वह उसे डिप्लास्ट चौक छोड़ दे। उसने मना कर दिया। जिस पर युवती ने कहा कि वह उसे ज्यादा किराया दे देंगे। हरदीश उन्हें छोड़ने दोबारा डिप्लास्ट चौक ले आया। जहां दोनों युवक-युवती ने पहले उससे मारपीट की और बाद में उसका मोबाइल छीन लिया। दोनों ने टैक्सी ड्राइवर की जेब से एक हजार रुपये निकाले और उसे गाड़ी से धक्का देकर बाहर फेंक दिया। बाद में दोनों टैक्सी गाड़ी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


टैक्सी ड्राइवर ने राहगीर की मदद से पुलिस कंट्रोल रूम पर मामले की सूचना दी। बताया जा रहा है कि मोबाइल ट्रेस होने से ही दोनों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों फेज-1 में प्राइवेट स्कूल के पास से गाड़ी सहित काबू किए गए हैं। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि युवक के खिलाफ पहले भी सेक्टर-36 में एनडीपीएस का मामला दर्ज है। आरोपी युवक फेज-1 में रहता है और युवती भी मोहाली के किसी गांव की रहने वाली बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed