फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Old Kalka Road closed; school bus remained stuck for two hours

Mohali News: ओल्ड कालका रोड बंद<bha>;</bha> दो घंटे फंसी रही स्कूल बस

Fri, 16 Oct 2026 01:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Old Kalka Road closed; school bus remained stuck for two hours
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जीरकपुर। पंजाब बंद की कॉल का असर वीरवार को जीरकपुर में भी देखने को मिला। ओल्ड कालका रोड बंद होने से यातायात बाधित रहा और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान मानव मंगल स्कूल की खाली बस दो घंटे से अधिक समय तक सड़क पर फंसी रही। बस में कोई विद्यार्थी मौजूद नहीं था। वहीं, वाहन चालकों को करीब आधा-आधा घंटा रोकने के बाद आगे जाने दिया गया। सड़क बंद होने से लोगों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ा। बंद के कारण सुबह कामकाज और अन्य जरूरी कार्यों के लिए निकले लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कत आई। ओल्ड कालका रोड पर आवाजाही बाधित रहने से लोगों के साथ दूसरे क्षेत्रों से आने-जाने वाले वाहन चालक भी प्रभावित हुए। कई वाहन चालकों को रास्ता बदलकर आगे बढ़ना पड़ा।
दो स्कूलों में छुट्टी, विद्यार्थियों को लौटाया
पंजाब बंद की कॉल को देखते हुए निजी स्कूल प्रबंधन ने हाफ-डे कर दिया था, जबकि जीएस मेमोरियल स्कूल में छुट्टी कर दी गई। सुबह स्कूल पहुंचे विद्यार्थियों को वापस घर भेज दिया गया। अचानक छुट्टी होने से विद्यार्थियों और अभिभावकों को परेशानी हुई। मानव मंगल स्कूल की खाली बस के दो घंटे से अधिक समय तक फंसे रहने से स्कूल परिवहन पर भी असर पड़ा।
विज्ञापन

इमरजेंसी सेवाओं का हवाला देकर की रास्ता खोलने की अपील
ओल्ड कालका रोड बंद होने के दौरान ढकोली थाना के एसएचओ सतिंदर सिंह ने किसान नेताओं से रास्ता खोलने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर अस्पताल और इमरजेंसी की सेवाएं हैं, इसलिए लोगों की सुविधा और आपात स्थिति को ध्यान में रखते हुए रास्ता खुला रखा जाना चाहिए। किसान नेताओं ने उनकी अपील नहीं मानी। प्रदर्शनकारियों ने वाहनों को लगातार गुजरने की अनुमति नहीं दी। वाहन चालकों को करीब आधा-आधा घंटा रोकने के बाद आगे जाने दिया गया। इससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed