{"_id":"627d6b86c8b9e001a92f902f","slug":"bouncer-fired-from-flat-balcony-absconding-mohali-news-pkl4503882147","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लैट की बालकनी से बाउंसर ने की फायरिंग, फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लैट की बालकनी से बाउंसर ने की फायरिंग, फरार
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब पुलिस विभाग के खुफिया विभाग की बिल्डिंग पर सोमवार देर शाम हुए आतंकी हमले का मामला अभी सुलझा नहीं है कि वीरवार सुबह एयरपोर्ट रोड पर स्थित पॉश सोसाइटी में हुई फायरिंग ने दहशत फैला दी। हालांकि फायर एक बाउंसर ने बालकनी में खड़े होकर किया, लेकिन फायर की सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। खबर लिखे जाने तक मामले में अभी केस दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है।
आननफानन में सोहाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और फ्लैट में रहने वाले युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। जांच के दौरान सामने आया कि हवाई फायरिंग की वारदात को अंजाम देने के बाद बाउंसर वहां से फरार हो गया, जिसकी पहचान हरमिंदरपाल सिंह उर्फ हैप्पी के रूप में हुई है, जो फ्लैट में रहने वाले सुमित और सागर के अन्य दोस्त के साथ बतौर निजी सुरक्षाकर्मी कार्यरत है।
जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी-2 सुखजीत सिंह ने बताया कि वीरवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे पुलिस कंट्रोल रूम पर सेक्टर-82 स्थित फॉल्कन व्यू नामक सोसाइटी की रेजिडेंट एसोसिएशन ने एक फ्लैट में फायरिंग होने की सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें फ्लैट में रहने वाले सागर और सुमित को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि सागर, सुमित और उनका एक अन्य दोस्त तीनों फ्लैट में किराए पर रहते हैं। इस समय उनका दोस्त किसी काम को लेकर दुबई गया हुआ है। बुधवार रात सागर को अपनी बहन की शादी में शामिल होने अंबाला जाना था और बाउंसर हरमिंदरपाल सिंह उर्फ हैप्पी को अपने साथ शादी में ले गया।
विज्ञापन
शादी से रात दो बजे पहुंचे घर
पूछताछ के दौरान सुमित ने बताया कि सभी ने शराब पी रखी थी और नशे की हालत में बाउंसर हैप्पी भी फ्लैट में उनके साथ सो गया। सुबह करीब साढ़े 5 बजे बाउंसर हैप्पी ने अपनी लाइसेंसी गन से बालकनी में जाकर दो हवाई फायर कर दिए। गोली की आवाज सुनकर सोसाइटी में रहने वाले अन्य लोग घबराकर उठ खड़े हुए। इसके बाद हैप्पी बिना किसी को बताए वहां से चला गया। पूछताछ में सुमित ने बताया कि हैप्पी के पास 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक है, जिसे हैप्पी अपने साथ अंबाला ले गया। दूसरी ओर पुलिस को घटनास्थल से गोलियों के दो खोल मिले। साथ ही कमरे में से एक प्लास्टिक का डिब्बा मिला, जिसमें चार से पांच खोल रखे हुए थे। जांच के दौरान सामने आया कि ये वे खोल हैं, जिसका फायर हैप्पी ने अंबाला के शादी समारोह में किया था।