फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Booster and water tanks cleaned at Phase-7 Water Works

Mohali News: फेज-7 वॉटर वर्क्स में बूस्टर और वाटर टैंकों की हुई सफाई

Thu, 25 Sep 2025 11:11 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Thu, 25 Sep 2025 11:11 PM IST
सार

मोहाली में मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने गंदे पानी की शिकायतों के बाद फेज-7 वॉटर वर्क्स में टैंकों की सफाई कार्य का स्वयं निरीक्षण किया। इस अभियान से जलापूर्ति कुछ समय के लिए प्रभावित हो सकती है।

विज्ञापन
Booster and water tanks cleaned at Phase-7 Water Works

विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोहाली। स्वच्छ और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वीरवार को फेज-7 स्थित वॉटर वर्क्स विभाग में बूस्टर और वाटर टैंकों की सफाई की। इस मौके पर विशेष रूप से नगर निगम के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू पहुंचे और उन्होंने स्वयं सफाई कार्य का निरीक्षण किया। पार्षद अनुराधा आनंद ने बताया कि हाल ही में वार्डवासियों की ओर से गंदे पानी की शिकायतें मिल रही थीं। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मेयर के सहयोग से विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद सफाई का कार्य आरंभ किया गया। समाजसेवी जतिंदर आनंद टिंकू ने कहा कि वार्डवासियों की चिंताओं को मेयर के समक्ष रखा था। आज इसका नतीजा सफाई कार्य के रूप में सामने आया है।मेयर ने निरीक्षण के दौरान कहा कि बरसात के मौसम में अक्सर पानी के गंदला होने की शिकायतें आती हैं। हालांकि इसका कारण सीवरेज का पानी नहीं है। उन्होंने बताया कि ओवरहेड टैंक और वॉटर बूस्टर सेंटर की सफाई कराई जा रही है ताकि लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। मेयर ने अपील की कि सफाई कार्य के चलते जलापूर्ति कुछ समय के लिए प्रभावित हो सकती है, इसलिए नगर निगम और जन स्वास्थ्य विभाग को पूरा सहयोग दें। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि नगर निगम हर निवासी तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed