फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Bomb threat at Majri Tehsil Complex, work halted for two hours

Mohali News: माजरी तहसील कॉम्प्लेक्स में बम धमकी, दो घंटे तक कार्य रहा ठप

Fri, 09 Jan 2026 11:43 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Bomb threat at Majri Tehsil Complex, work halted for two hours
कुराली। माजरी सब-तहसील कॉम्प्लेक्स को बम से उड़ाने की कथित धमकी मिलने के बाद तहसील कॉम्प्लेक्स में दहशत का माहौल बना रहा। शुक्रवार दोपहर अचानक धमकी मिलने के बाद नायब तहसीलदार रमनदीप कौर ने कर्मचारियों और आम लोगों को तुरंत बाहर निकालकर कार्यालय खाली कराया। लोगों को मौके पर गाड़ियों से दूर रहने के लिए भी अलर्ट किया गया। माजरी पुलिस को सूचना मिलने पर कार्यालय की तलाशी ली गई, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। करीब दो घंटे की तलाशी के बाद तहसील कॉम्प्लेक्स में काम फिर से शुरू हो सका और कर्मचारियों को एक-एक करके बुलाकर कार्य पूर्ण कराया गया।
विज्ञापन

एसडीएम खरड़ से बम की धमकी का कॉल आया था
नायब तहसीलदार रमनदीप कौर ने बताया कि उन्हें एसडीएम खरड़ से बम की धमकी का कॉल आया था, जिसके मद्देनजर तहसील कॉम्प्लेक्स को खाली कराकर तलाशी ली गई। तलाशी के बाद सब कुछ ठीक पाया गया।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed