{"_id":"5e21ba5f8ebc3e7d5d1fcdd2","slug":"board-ask-schools-tell-how-many-books-required-mohali-news-pkl3634173135","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड ने लिंक देकर स्कूलों से पूछा- बताएं.. कितनी किताबें चाहिएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड ने लिंक देकर स्कूलों से पूछा- बताएं.. कितनी किताबें चाहिएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। नए सेशन में विद्यार्थियों को तय समय से किताबें मिल पाएं, इसके लिए पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने अपनी ताकत झोंक दी है। अब स्कूल प्रबंधक बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपनी किताबों की खपत (डिमांड) बताएंगे। इसके लिए बोर्ड ने स्पेशल पोर्टल बनाया है जिस पर स्कूलों को चार फरवरी तक आवेदन करना होगा। जानकारी के अनुसार 2020-21 में विद्यार्थियों को पुस्तकें तय समय से मिले, इसके लिए बोर्ड ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
बोर्ड की वेबसाइट पर स्कूल लॉगइन का लिंक दिया गया है। यह पोर्टल 18 जनवरी से चार फरवरी तक लाइव रहेगा। स्कूल अपने लॉगिन आईडी का प्रयोग करके अपनी खपत (डिमांड) दे पाएंगे। वहां भरी सूचना का प्रिंट लेकर हॉर्ड कापी के रूप में स्कूल प्रिंसिपल के हस्ताक्षर समेत अपने जिले के क्षेत्रीय दफ्तर में जरूरी जमा करवाएंगे।
बता दें कि हर साल ही किताबों तय समय से स्कूलों में न पहुंचने से काफी विवाद होता है। बोर्ड की कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठते हैं। इस बार बोर्ड ने अपनी छवि सुधारने के लिए इस दिशा में कार्रवाई शुरू की है। बोर्ड को उम्मीद है कि इससे स्कूलों व विद्यार्थियों को फायदा होगा।