फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Blow the whistle near the shutter, the sound will come from inside, you will drink wine or beer

शटर के पास सीटी बजाओ, अंदर से आवाज आएगी शराब लेंगे या बीयर

Tue, 31 Mar 2020 01:54 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Blow the whistle near the shutter, the sound will come from inside, you will drink wine or beer
जीरकपुर शहरी क्षेत्र में शराब ठेकेदारों के लिए नियम कायदे कोई मायने नहीं रखते। एक ओर जहां कोरोना से लोगों को बचाने के लिए सब कुछ बंद कर दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर शराब ठेकेदार नियमों को ताक पर रखकर 24 घंटे शराब की बेच रहे हैं।
विज्ञापन

कार्रवाई नहीं होने के चलते शराब ठेकेदार नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री ने 24 मार्च की रात को 21 के दिन के लॉक डाउन का एलान करते हुए यह स्पष्ट किया था कि इस दौरान सिर्फ आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं से संबंधित लोग ही घरों से बाहर निकल सकेंगे। इन आवश्यक वस्तुओं में राशन, दूध, दवा, सब्जी आदि शामिल की गई हैं, और शराब के ठेके इसमें शामिल नहीं हैं। इसके बावजूद यहां शराब की दुकानें खुलना हैरान करने वाला है। कालाबजारी करने के लिए कारिंदों ने नया तरीका निकाला है। इसमें यदि आप शटर के पास सीटी बजाते हैं तो अंदर से आवाज आती है कि शराब चाहिए या बीयर। हालांकि यहां सभी पब, बीयर बार, रेस्टोरेंट्स बंद हैं।
विज्ञापन

शटर का कुछ हिस्सा काटकर बनाई है जगह
हाईवे किनारे बने शराब ठेकों का कर्फ्यू के चलते शटर गिरा दिया गया है। लोगों की शिकायत के बाद अमर उजाला ने पड़ताल की तो पाया कि कर्फ्यू के बाद भी सुबह से देर रात तक अवैध तरीके से शराब की बिक्री चल रही है। कारिंदों ने ठेकों के साइड और सामने की दीवार के शटर का कुछ एरिया काट रखा है। वहां छोटी सी जगह बनाई है जहां से सिर्फ बोतल और पैसों का लेने देन हो सके। हर ठेके पर 10 से 15 मिनट बाद चार से पांच लोग आ रहे हैं और शराब व बीयर खरीदकर लेकर आ जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

250 में मिल रही 80 रुपये की बोतल
कर्फ्यू में एक ओर जहां जरूरत की सामग्री लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। वहीं शराब के शौकीन जुगाड़ में लगे हुए हैं कि कहीं से शराब मिल जाए। इसका फायदा कालाबाजारी करने वाले कारिंदे उठा रहे हैं। हालात यह है कि 80 रुपये में मिलने वाला देसी शराब का क्वार्टर 200 रुपये में मिल रहा है। अंग्रेजी शराब की बोतलों के दाम तो एक से डेढ़ हजार रुपये तक पहुंच गए हैं।

नहीं होती कोई कार्रवाई
अभी तो पूरे पंजाब में कर्फ्यू लगा है, यहां तो हालात ऐसे हैं कि हाईवे के किनारे बने शराब के ठेकों का रात 11 बजते ही शटर बंद हो जाता है। उसके बाद ठेकों पर मौजूद कारिंदे अवैध तरीके से शराब बेचते हैं। यह मामला एक्साइज इंस्पेक्टर के संज्ञान में कई बार लाया जा चुका है, लेकिन कार्रवाई कुछ नहीं होती।
यहां बिक रही शराब
- जीरकपुर के वीआईपी रोड स्थित शराब के ठेका।
- जीरकपुर के नगला रोड स्थित ठेका।
- जीरकपुर के पटियाला रोड के ठके पर।
- चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर जीरकपुर में चंडीगढ़ और अंबाला की तरफ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed