फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Bloody clash between AAP and Congress supporters over illegal mining, government hospital becomes battlefield

Mohali News: अवैध खनन पर आप और कांग्रेस समर्थकों में खूनी झड़प, सरकारी अस्पताल बना जंग का मैदान

Sun, 13 Apr 2025 01:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Bloody clash between AAP and Congress supporters over illegal mining, government hospital becomes battlefield
अस्पताल में मारपीट के बाद जांच करने पहुंची पुलिस। संवाद 
डेराबस्सी। अवैध खनन को लेकर बीती रात डेराबस्सी के गांव मुकंदपुर और सरकारी अस्पताल में आप और कांग्रेस समर्थकों में खूनी झड़प हुई। इसमें छह से ज्यादा लोग घायल हो गए। रात को सरकारी अस्पताल जंग का मैदान बन गया। खूनी झड़प से मरीजों, तीमारदारों और स्टाफ में दहशत हो गई। दोनों पक्षों के लोग अस्पताल के उपकरण एक दूसरे पर फेंककर हमला करते नजर आए।
विज्ञापन

खूनी झड़प देखकर डॉक्टरों ने स्वयं को केबिन में बंद कर लिया। अस्पताल में मारपीट से तीमारदारों और मरीजों में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया। इस मामले में एक वीडियो भी वायरल हुआ है। तनाव को देखकर गांव और अस्पताल में एंटी रायट फोर्स की तैनाती कर दी गई है। एसएसपी दीपक पारीक समेत डीएसपी विक्रमजीत सिंह बराड़ ने डेराबस्सी अस्पताल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। दोनों पक्षाें पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

अवैध खनन के मामले में शुक्रवार को कांग्रेस हलका प्रभारी दीपेंद्र सिंह ढिल्लों के पुत्र उदयवीर सिंह ढिल्लों कांग्रेस नेता हनी पंडित के समर्थन में मुकंदपुर गांव पहुंचे। उन्होंने समर्थकों के साथ गांव में प्रदर्शन कर सरकार पर अवैध खनन करवाने का आरोप लगाया। इसके उदयवीर सिंह ढिल्लों गांव से लौट आए। उनके लौटते ही सरपंच सुमन के पति रणजीत सिंह मिंटा और कांग्रेस नेता हनी पंडित में कहासुनी हो गई। दोनों में पुरानी रंजिश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दिनों हुए कबड्डी प्रतियोगिता के बाद दोनों में तनातनी ज्यादा हो गई थी। शुक्रवार को दोनों गुटों में मारपीट हो गई। आपस में हुई तलवारबाजी में चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों के घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात वहां भी दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। खूनी झड़प में कई लोग बुरी तरह घायल हो गए। अस्पताल के बाहर और गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। गांव में एंटी रायट एंटी राइट फोर्स की तैनाती कर दी गई है। रात को अस्पताल हालचाल जानने पहुंचे उदयवीर सिंह ढिल्लों ने भी डॉक्टर के केबिन में छिपकर अपनी जान बचाई।
एसएसपी दीपक पारीक ने बताया कि दोनों पक्षों के करीब छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों पर जानलेवा हमले के अलावा सरकारी संपत्ती को नुकसान पहुंचाने की भी धारा लगाई है। इस मामले में आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। अस्पताल के ड्यूटी पर तैनात डाक्टरों के बयान पर एफआईआर की जा रही है।

कांग्रेस पार्टी के नेता हनी पंडित ने कहा कि सत्ताधारी पार्टी ने अवैध खनन के खिलाफ आवाज उठाने पर पहले गांव बाद में सिविल अस्पताल पर हमला करवाया। दूसरे पक्ष ने आरोप लगाया कि मारपीट कांग्रेस पार्टी द्वारा की गई है। स्वास्थ्य मंत्री डाक्टर बलबीर सिंह ने कहा कि इस मामले में दोनों पक्षों पर पर्चा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल, अस्पताल में काम करने वाले डाक्टर और स्टाफ की सुरक्षा को लेकर कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed