फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Block Committee Derabassi Chairman and Vice Chairperson assumed charge

Mohali News: ब्लॉक समिति डेराबस्सी के चेयरमैन और वाइस चेयरपर्सन ने संभाला पदभार

Sat, 18 Apr 2026 02:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Block Committee Derabassi Chairman and Vice Chairperson assumed charge
डेराबस्सी। विधायक कुलजीत सिंह रंधावा की उपस्थिति में शुक्रवार को ब्लॉक समिति डेराबस्सी के नव-नियुक्त चेयरमैन प्रदीप सचदेवा और वाइस चेयरपर्सन गीता रानी ने अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विधायक रंधावा ने उन्हें बधाई देकर कहा कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दें। इस मौके पर रंगला पंजाब योजना के तहत डेराबस्सी हलके के लगभग 50 गांवों को विकास कार्यों के लिए कुल 2.5 करोड़ रुपये के ग्रांट चेक वितरित किए।
विज्ञापन

विधायक रंधावा ने बताया कि यह फंड गांवों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और समग्र विकास के लिए उपयोग किया जाएगा। इन कार्यों में श्मशान घाटों के लिए रास्ते, टाइल्स, शेड, चारदीवारी और छत का निर्माण, धर्मशालाओं के विभिन्न कार्य, गलियों की दीवारें, सड़कों की मरम्मत, गलियों और नालियों का सुधार, पंचायत घर, पार्क, खेल मैदान, कॉलोनियों के रास्ते, गंदे पानी की निकासी, कम्युनिटी सेंटर में बाथरूम, स्ट्रीट लाइट्स तथा गोगा माड़ी में टाइल्स लगाने जैसे कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed