फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   BJP workers Mohali airport unveil statue of Shaheed Bhagat Singh today all update

मोहाली में सियासत: एयरपोर्ट पर भगत सिंह की प्रतिमा के अनावरण के लिए निकले भाजपा नेता गिरफ्तार

Mon, 02 Dec 2024 09:26 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 02 Dec 2024 09:26 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी पंजाब के सदस्यों ने पिछले वीरवार को एयरपोर्ट पर पहुंचकर शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण करने की मांग की थी। जिसके बाद सभी ने सरकार को 72 घंटे के भीतर प्रतिमा का अनावरण करने को कहा था। 

विज्ञापन
BJP workers Mohali airport unveil statue of Shaheed Bhagat Singh today all update
भाजप नेताओं को रोकते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

मोहाली के शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाहर शहीद भगत सिंह के ढके बुत से कपड़ा हटाने पहुंचे भाजपा नेताओं को पुलिस ने एयरपोर्ट चौक पर हिरासत में लिया है। तीन दिन पहले भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी थी कि अगर 72 घंटे में शहीद भगत सिंह के बुत का उद्घाटन नहीं किया तो पंजाब और मोहाली के युवा आकर बुत को लोगों को समर्पित कर देंगे।

विज्ञापन


सोमवार को सुबह काफी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने पहले से कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हुए थे और भाजपा नेताओं को रोकने की पूरी तैयारी की हुई थी। एयरपोर्ट से लेकर दो किलोमीटर दूर तक पुलिस की थ्री लेयर सिक्योरिटी थी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बुत से काफी दूर रोक लिया और आगे नहीं बढ़ने दिया। इस दौरान पुलिस और भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं से पुलिस की धक्का-मुक्की हुई।
विज्ञापन


बवाल बढ़ता देख पुलिस ने भाजपा पंजाब के उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा, भाजपा नेता केवल ढिल्लों, फतेह जंग बाजवा, जिला अध्यक्ष संजीव वशिष्ट के अलावा अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और एक बस में लेकर जाने लगे। कुछ समय हिरासत में रखने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि शहीद भगत सिंह का बड़ा बुत करीब 6 महीने पहले स्थापित किया गया था लेकिन आज तक बुत का उद्घाटन नहीं हुआ और उसे एक कपड़े से ढककर रखा हुआ है। भाजपा नेताओं ने इसका विरोध दर्ज करवाया था।

भाजपा पंजाब के उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार शहीद भगत सिंह के पैरों में बैठकर लोगों को गुमराह कर सत्ता में आई थी, अब उनके पास इतना समय नहीं है कि शहीद भगत सिंह के बुत का उद्घाटन कर सकें। शर्मा ने कहा कि सीएम भगवंत मान चंडीगढ़ स्थित कोठी से 15 किलोमीटर दूर एयरपोर्ट पर आकर शहीद भगत सिंह के बुत का उद्घाटन नहीं कर सकते तो ऐसे सीएम से पंजाब के लोग क्या उम्मीद करें।

 




पार्टी का नहीं भगत सिंह को प्यार करने वालों ने किया प्रदर्शन : संजीव

इस दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष संजीव वशिष्ट ने कहा कि यह प्रदर्शन पार्टी की तरफ से नहीं बल्कि शहीद भगत सिंह को प्यार करने वालों की तरफ से दिया गया है। उन्होंने कहा कि जो प्रदर्शनकारी एयरपोर्ट पर पहुंचे उनमेें से किसी ने भाजपा का झंडा नहीं पकड़ा, सभी ने हाथ में तिरंगा और शहीद भगत सिंह के फोटो पकड़े थे। इसके अलावा युवाओं को शहीद भगत सिंह जैसी केसरी रंग की दस्तारें सजाई थीं। जिससे दर्शाया गया कि धरना किसी पार्टी की तरफ से नहीं, बल्कि शहीद भगत सिंह को प्यार करने वालों की तरफ से सम्मान दिलाने के लिए किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed