फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   BJP will picket five on power crisis

भाजपा द्वारा डीसी ऑफिस के बाहर बिजली संकट को लेकर जिला स्तरीय धरना 5 मई को

Mon, 02 May 2022 01:03 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
BJP will picket five on power crisis
मोहाली। पंजाब में नई बनी आम आदमी पार्टी की सरकार लोगों को 300 यूनिट फ्री बिजली देने के नाम पर भ्रमित करके सत्ता में आई है। इनके कार्यकाल में अब लोगों ने फ्री बिजली की उम्मीद तो छोड़ ही दी हैं, बल्कि लोग बिजली के लिए रो रहे हैं।
विज्ञापन

बिजली संकट पर भाजपा पांच मई को जिला स्तरीय रोष धरना डीसी दफ्तर के बाहर देगी। यह बात भाजपा के अध्यक्ष सुशील राणा तथा भाजपा के स्टेट कार्यकारिणी सदस्य संजीव वशिष्ट ने एक विशेष बैठक के दौरान कही। राणा ने कहा कि मोहाली समेत सारे पंजाब में इस समय चल रहे बिजली संकट को लेकर हर वर्ग परेशान है। लोगों का विश्वास आम आदमी पार्टी से टूट रहा है। यह प्रदर्शन उनके तथा स्टेट कार्यकारिणी सदस्य संजीव वशिष्ट की अगुवाई में होगा, जिसमें मोहाली के डीसी को सरकार के नाम का एक ज्ञापन भी सौंपा जाएगा और बिजली आपूर्ति को दुरुस्त करने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

फ्री तो बाद की बात है, फिलहाल बिजली तो दो : संजीव वशिष्ट
भाजपा के स्टेट कार्यकारिणी सदस्य संजीव वशिष्ट ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब में सत्ता में आने के लिए कई प्रकार के झूठ बोल कर लोगों को भ्रमित किया है। सरकार बनने से पहले बड़े-बड़े वादे किए गए थे कि सरकार बनने के पहले दिन से ही लोगों को 300 यूनिट फ्री बिजली दी जाएगी लेकिन सरकार बनने के बाद सब कुछ उल्टा होता नजर आ रहा है। फ्री बिजली मिलना तो दूर की बात है, फिलहाल तो लोगों को बिजली ही नसीब नहीं हो रही है। रोज दिन में 7 से 8 घंटे के अघोषित कट लग रहे हैं जिससे आम आदमी की दिनचर्या पूरी तरह से गड़बड़ा गई है और भीषण गर्मी के मौसम में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed