{"_id":"6657bbef5bb4ce6a230db2f4","slug":"bjp-gambled-on-saini-community-in-derabassi-haryana-cm-arrived-mohali-news-c-71-1-mli1005-115149-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: डेराबस्सी में सैनी समाज पर दांव खेल गई भाजपा, पहुंचे हरियाणा के सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: डेराबस्सी में सैनी समाज पर दांव खेल गई भाजपा, पहुंचे हरियाणा के सीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेराबस्सी। अब भारतीय जनता पार्टी ने पटियाला हलके से उम्मीदवार परनीत कौर के लिए सीधे नब्ज दबा दी है। जी हां, प्रचार के अंतिम दौर में डेराबस्सी के उस इलाके में हरियाणा के मुख्यमंत्री पहुंचे जहां पर सैनी समाज की आबादी जबरदस्त है। वह काफी समय यहां रहे और परनीत कौर के लिए प्रचार किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने डेराबस्सी के गुलाबगढ़ रोड पर चुनावी सभा की और पटियाला लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी परनीत कौर के लिए प्रचार किया। नायब सैनी की बैठक गुलाबगढ़ रोड पर हुई। यहां सैनी समाज की आबादी काफी है। नायब सैनी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही देश प्रगति कर सकता है। उन्होंने कहा कि अन्य पार्टियों ने सत्ता पाने के लिए हमेशा हमारे वोटों का इस्तेमाल किया है पर मोदी ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाकर इस समुदाय को बहुत बड़ा सम्मान दिया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने ओबीसी को जो सम्मान दिया है वह किसी भी पार्टी ने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि परनीत कौर एक ईमानदार नेता हैं, लगातार चार साल तक सांसद रहने के बावजूद उन पर एक भी दाग नहीं है। इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा एसएमएस संधू, मनप्रीत सिंह बन्नी संधू, मुकेश गांधी, शिव कुमार टोनी, पुष्पिंदर मेहता, रविंदर वैष्णव और अन्य नेता मौजूद थे।