फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Bindu Rana takes over as City Council President, Congress Incharge Dhillon welcomed

ताजपोशी समारोह : बिंदू राणा ने संभाला नगर परिषद के प्रधान का पदभार, हलका कांग्रेस इंचार्ज ढिल्लों ने किया स्वागत

Wed, 28 Apr 2021 02:34 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
Bindu Rana takes over as City Council President, Congress Incharge Dhillon welcomed
लालड़ू। नगर परिषद कार्यालय में हुए ताजपोशी समारोह के दौरान वार्ड-5 की कांग्रेसी पार्षद महिला बिंदू राणा ने प्रधान पद, पवन नारंग ने सीनियर उपप्रधान व गुरनाम सिंह ने उपप्रधान का पद संभाल लिया है। हलका कांग्रेस इंचार्ज दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने विशेष तौर पर पहुंचकर पदाधिकारियों का हार पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

ढिल्लों ने कहा कि हलके के चहुमुखी विकास के लिए फंडों की कमी नहीं आने दी जाएगी। नगर परिषद में पानी की किल्लत को दूर करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। लोगों के लिए जगह-जगह पार्क बनवाए जाने के अलावा स्थानीय बस स्टैंड निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। इस मौके पर जीरकपुर नगर परिषद के प्रधान उदयबीर सिंह ढिल्लों, पार्षद सुखबीर कौर, माया देवी, सतनाम कौर, उमेश लक्की, बलकार सिंह दप्पर, गुरनाम सिंह, पवन नारंग, सुशील राणा, युगविन्द्र राठौर सहित मार्केट कमेटी प्रधान ओमबीर राणा, प्रेम राणा, केवल सिंह घोलूमाजरा, धर्मेंद्र कुमार, मुकेश राणा उपस्थित थे।
विज्ञापन

समारोह में कांग्रेसी पार्षदों की गुटबाजी आई सामने
ताजपोशी समारोह के दौरान 5 टकसाली कांग्रेसी पार्षदों की अनुपस्थित होने से गुटबाजी जाहिर हो गई। इस दौरान कांग्रेसी पार्षद वार्ड-3 से रविन्द्र कौर, 6 से मा. मोहन राणा, 7 से रितू मदान, 9 से बलजिन्द्र कौर और 14 से सतीश राणा समारोह में गैर हाजिर रहे। इनके अलावा अकाली दल के दोनों पार्षद त्रिप्ता देवी व पवन कुमार भी नहीं पहुंचे। सूत्रों की मानें तो गैर हाजिर पार्षदों में प्रधानगी पद को लेकर रोष है। नगर परिषद में कुल 17 वार्ड हैं। पार्षदों के गैरहाजिर होने के सवाल पर ढिल्लों ने बताया कि जरूरी काम होने के चलते वे नहीं आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना नियमों की उड़ी धज्जियां
सरकार कोरोना महामारी से बचाव के लिए कड़े नियम बना रही है, लेकिन ताजपोशी समारोह के दौरान कोरोना नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई र्गईं। नगर परिषद कार्यालय में लोगों की भीड़ जमा थी। जहां न तो दूरी का ख्याल रखा गया और न ही कोई इंतजाम किया गया था। बहुत काफी संख्या में लोग बिना मास्क के ही खुले में घूम रहे थे और पुलिस एक ओर मूकदर्शक खड़ी तमाशा देख रही थी।

अकाली परिवारों ने थामा कांग्रेस का दामन
इस मौके पर अकाली पार्टी से जुड़े टोनी भगत, नरेन्द्र उफ नीनी सहित कई अन्य अकाली परिवारों ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। इनके अलावा, भाजपा नेता भाजपा नेता धूमपंडित भी कांग्रेस में शामिल हो गए। वहीं, ढिल्लों ने सिरोपा डालकर कांग्रेस में स्वागत करते हुए कहा कि उन्हेें पार्टी में पूरा सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed