फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Bill clerk of SDM office arrested for taking bribe of Rs. 20 thousand

Mohali News: एसडीएम कार्यालय का बिल क्लर्क 20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

Wed, 20 Mar 2024 07:07 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 07:07 PM IST
विज्ञापन
Bill clerk of SDM office arrested for taking bribe of Rs. 20 thousand
दो बिलों की क्लीयरेंस के बदले मांगे थे रुपये, 20 हजार पहले ले चुका था आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बुधवार को एसडीएम दफ्तर, मोहाली में तैनात बिल क्लर्क नरिंदर कुमार को 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए काबू किया है।
इस संबंधी जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को यादविन्दर सिंह निवासी गांव लांडरां की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस के पास पहुंचकर आरोप लगाया कि आरोपी शिकायतकर्ता से उसके ससुर केसर सिंह, निवासी गांव चाचू माजरा, मोहाली के जमीनी समझौते मुकदमे की अदालती फीस की वापसी से संबंधित 4,09,390 रुपये के दो बिलों की क्लीयरेंस के बदले 40,000 रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी पहले 20,000 रुपये ले चुका है और रिश्वत की बकाया रकम की मांग कर रहा है। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजिलेंस टीम ने आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत थाना विजिलेंस स्क्वाड-1 मोहाली, पंजाब में केस दर्ज किया गया है और आगे जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed