{"_id":"687ff29c178123adca0bb2ee","slug":"bike-riders-snatched-rs-1500-from-a-milk-supplier-one-accused-arrested-mohali-news-c-71-1-mli1010-131501-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: दूध के सप्लायर से बाइक सवारों ने छीने 1500 रुपये, एक आरोपी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: दूध के सप्लायर से बाइक सवारों ने छीने 1500 रुपये, एक आरोपी पकड़ा
विज्ञापन
मोहाली। फेज-5 में दूध की सप्लाई करने वाले एक व्यक्ति से एक्टिवा सवार दो युवकों ने हाथापाई के बाद 15 सौ रुपये छीन लिए। आरोपियों में एक स्नैचर को व्यक्ति ने मौके पर ही काबू कर लिया लेकिन दूसरा स्नैचर कैश और एक्टिवा लेकर मौके से फरार हो गया। इस मामले में फेज-1 के रहने वाले सुखवीर शाह के बयान पर पुलिस ने दो स्नैचरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम सोनू बताया जा रहा है जोकि पुलिस रिमांड पर है। वहीं, दूसरे की तलाश में पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि उनकी गिरफ्तारी से फेज-5 व 1 में हुई और भी स्नैचिंग की वारदातों का समाधान हो सकता है।
सुखवीर शाह ने बताया कि वह 1990 से दूध, दही व पनीर बेचने का काम करता है। वह रोजाना गलियों में टैंपू से फेरी लगाकर दूध सप्लाई करते हैं। इन एरिया में उनके पक्के ग्राहक हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह वह फेज-5 में दूध की सप्लाई देने गए थे। करीब साढ़े 9 बजे वह मकान नंबर -1260 के बाहर थे, उसी दौरान उनके पास एक्टिवा पर दो युवक आए। पीछे बैठे युवक ने हेलमेट पहना हुआ था। उन्होंने उनसे पनीर का रेट पूछा तो जवाब में 90 रुपये रेट बताया। इसी बीच दोनों एक दूसरे से बोले की सारी जगह तो 80 रुपये का पनीर मिलता है, अंकल 90 रुपये बता रहे हैं। थोड़ी देर बाद दोनों युवक दोबारा से अपनी एक्टिवा पर उसके पास आए।
पनीर के साथ खुले रुपये मांगने लगे। इसी दौरान पीछे बैठे युवक ने उसको पकड़कर नीचे दबा दिया। टैंपू के डैश बोर्ड में रखे 1500 रुपये निकाल लिए। उसके साथ हाथापाई करने वाला युवक भागकर एक्टिवा पर बैठने लगा तो उसके ग्राहक सुखवीर ने उसे पीछे से पकड़ कर नीचे गिरा दिया। नीचे गिरने पर उसकी जेब से एक कमानीदार चाकू निकला। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए और उसे काबू कर लिया। बाद में पुलिस कंट्रोल रूम पर इसकी सूचना दी गई।