फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Bike rider killed, another seriously injured in collision with tipper

Mohali News: टिप्पर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर

Sun, 14 Dec 2025 12:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Bike rider killed, another seriously injured in collision with tipper
लांडरां /बनूड़। शनिवार शाम लांडरां-बनूड़ नेशनल हाईवे पर गांव डेरी के पास आईटी चौक पर एक टिप्पर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई जबकि उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक संजू और उसका साथी मूल रूप से यूपी का रहने वाला था। वह मानकपुर कल्लर और तंगौरी में रहता था। राहगीरों ने टिप्पर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस दौरान सड़क पर कुछ देर जाम भी लगा रहा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक दोनों मजदूर बाइक पर गांव डेरी में चाय की दुकान के लिए दूध खरीदने गए थे। वापस आते समय जब वे गोलचक्कर पर पहुंचे तो दूसरी तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे एक टिप्पर ने गोलचक्कर से मुड़ने के लिए यू-टर्न लिया। इसी दौरान बाइक टिप्पर के नीचे घुस गई। हादसे में बाइक चालक संजू की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

घटना का पता चलते ही मृतक की पत्नी, छोटे बच्चे और बड़ी संख्या में मजदूर और परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। मृतक की पत्नी, बच्चों और परिवार के लोगों के बीच सड़क पर बैठे होने की वजह से कुछ देर के लिए ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ। उन्होंने पुलिस पर शव उठाने में देरी करने का भी आरोप लगाया। पुलिस के मौके पर पहुंचने और शव उठाने के बाद ही ट्रैफिक सुचारू हो पाया। आईटी सिटी थाना एसएचओ इंस्पेक्टर अमनदीप कंबोज ने बताया कि टिप्पर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल मजदूर का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक का शव भी फेज-6 की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कैप्शन: फोटोचौक डेयरी पर हुए हादसे के बाद मृतक की पत्नी और बच्चों के सड़क पर बैठने की वजह से रुकी गाड़ियां।-:



कैप्शन:आई टी चौक डेयरी पर एक टिपर और मोटरसाइकिल के बीच हुए हादसे का मुआयना करते पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed