फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Bike rider escaped by snatching the chain of the woman walking outside the house

बाइक सवार झपटमार घर के बाहर सैर करती युवती की चेन छीन कर फरार

Thu, 06 Aug 2020 02:33 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
Bike rider escaped by snatching the chain of the woman walking outside the house
मोहाली। शहर के मुख्य इलाके में भी अब बाइक सवार झपटमार गिरोह सक्रिय हो गया। बुधवार की सुबह फेज-3बी1 में घर के पास सैर कर रही एक युवती की चेन छीन कर बाइक सवार दो युवक फरार हो गए। हालांकि इलाके के एक युवक ने कोशिश कर एक झपटमार को पकड़ भी लिया, लेकिन आरोपी उसे धक्का मारकर फरार हो गए। वहीं, इलाके के सीसीटीवी कैमरों में भी घटना कैद हो गई।
विज्ञापन

फेज-3बी1 के लोगों ने पुलिस से मांग की है कि इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए, जिससे ऐसी वारदातों को रोका जा सके।
चेन झपटमारों से मुुकाबला करने वाले स्कूटर सवार युवक आदित्य महाजन ने बताया कि सुबह साढ़े 7 बजे करीब कोठी नंबर-199 निवासी जगजीत कौर अपनी सहेली के साथ गली में सैर कर रही थीं। इस दौरान दो अज्ञात युवक बाइक पर आए और उन्होंने पहले पूरी गली का चक्कर लगाया। इसके बाद एक युवक बाइक से उतर कर सैर कर रही जगजीत कौर की चेन छीनकर भागने लगा। इसी दौरान वह उसके सामने से स्कूटर पर आ रहा था। जब उसने झपटमार को चेन छीनकर भागते देखा तो स्कूटर रोककर झपटमार को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन आरोपी एक साइड से होकर भागने लगा तो उसने झपटमार के पीछे भागते हुए उसे दबोच लिया, लेकिन आरोपी उसे धक्का देकर अपने साथी की बाइक पर बैठकर फरार हो गया।
विज्ञापन

बता दें कि यह पहला मौका नहीं है, इससे पहले भी सेक्टर-69 और 70 में लगातार इस तरह की वारदातें हो चुकी हैं। जीरकपुर, कुराली और खरड़ में भी इस तरह के गिरोह ने कई महिलाओं को निशाना बनाया था। कुराली पुलिस ने गिरोह के चार शातिरों को कुछ समय पहले दबोचा था। उनसे काफी मात्रा में लोगों से छीना हुआ सामान बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाके में बढ़ाई जाए पुलिस सुरक्षा
इस संबंधी जगजीत कौर के साथ सैर करने वाली सहेली के पिता व कांग्रेसी नेता अमित मरवाहा ने बताया कि घटना कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल का दौरा कर जांच शुरू कर दी है। इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाई जानी चाहिए, जिससे ऐसी वारदातों पर लगाम लगाई जा सके।

आदित्य को किया जाएगा सम्मानित
इस मौके पर पूर्व पार्षद हरमनप्रीत सिंह प्रिंस ने कहा कि चेन झपटमारों का मुकाबला करने वाले युवक आदित्य महाजन को रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed