फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Bike rider dies after being hit by Thar jeep, case registered

थार जीप की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, केस दर्ज

Wed, 06 Apr 2022 01:30 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by Thar jeep, case registered
मोहाली। सेक्टर 68-69 के लाइट प्वाइंट पर थार जीप की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान भवनेश शर्मा निवासी गांव रंगीलपुर, जिला रूपनगर के रूप में हुई है। वह एक निजी शॉपिंग मॉल में नौकरी करता था। इस मामले में थाना फेज-आठ की पुलिस ने फरार आरोपी थार जीप चालक जगजीत सिंह निवासी जिला संगरूर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस को दी शिकायत में सुनील कुमार निवासी गांव रंगीलपुर जिला रूपनगर ने बताया कि वह वहां के सरपंच हैं। उनका भतीजा भवनेश शर्मा फेज-11 स्थित एक निजी मॉल में नौकरी करता था। तीन अप्रैल को उनका भतीजा सुबह साढ़े आठ बजे तैयार होकर अपने मोटरसाइकिल पर ड्यूटी जा रहा था। वह अपनी कार में किसी काम से जीरकपुर जा रहे थे। जब वह सेक्टर-68-69 के लाइट प्वाइंट के पास पहुंचे तो दूसरी साइड से आ रही एक तेज रफ्तार थार जीप ने उनके भतीजे की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में उनका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन जांच के बाद यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उनकी शिकायत पर केस दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है और दावा किया है कि जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed