फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Bike rider crushed by speeding truck, died on the spot

Mohali News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत

Wed, 07 Feb 2024 04:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Bike rider crushed by speeding truck, died on the spot
मोहाली। फेज-7 स्थित चावला लाइट्स पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा और ट्रक के नीचे आ गया। ट्रक का टायर बाइक सवार के सिर से गुजरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद आरोपी चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। मृतक की पहचान 23 वर्षीय अमन राणा निवासी खरड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। राहगीरों ने मौके पर पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय अमन अपने काम पर जा रहा था। जब वह चावला लाइट्स पर पहुंचा तो पीछे से आए एक ट्रक ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इसके बाद उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और वह ट्रक के साथ ही घिसटते हुए ट्रक के नीचे आ गया। इसके बाद ट्रक के दोनों टायर उसके सिर के ऊपर से गुजर गए। जैसे ही ट्रक चालक को पता लगा कि बाइक सवार की की मौत हो गई है तो वह मौका देख कर वहां से भाग निकला। उसको लोगों ने पकड़ने की कोशिश की परंतु वह वह किसी के हाथ नहीं आया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी तरसेम सिंह ने बताया कि अमन इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8 में बेस्ट सॉफ्ट कंपनी में काम करता था और मूलरूप से हिमाचल के गांव मैला तहसील पालमपुर का रहने वाला था। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed