फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Bike hits cyclist, five stitches on lip, two teeth broken

Mohali News: बाइक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, होंठ पर पांच टांके लगे, दो दांत टूटे

Thu, 07 Mar 2024 02:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Bike hits cyclist, five stitches on lip, two teeth broken
मोहाली। अपनी ड्यूटी से घर के लिए साइकिल पर जा रहे एक युवक को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से साइकिल सवार के मुंह से काफी खून बहने लगा। मौके पर राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर उसको को फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां पर जांच के बाद उसके होंठ पर पांच टांके लगाए गए हैं और दो दांत टूट गए हैं। इस हादसे में घायल गुरदीप सिंह निवासी सेक्टर-80 ने बताया कि वह सुरक्षाकर्मी है। मंगलवार की रात करीब 9 बजे वह अपनी ड्यूटी से घर साइकिल पर जा रहा था। जब वह सेक्टर-79 और 80 की लाइट पॉइंट पर पहुंचा तो उसके दाईं ओर से एक तेज रफ्तार बाइक चालक आया और उसने मेरी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह वहीं सड़क पर गिर गया और उसके मुंह से काफी खून बहने लगा था। यह देखकर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोगों ने आरोपी बाइक चालक को पकड़ लिया और एंबुलेंस को भी बुला लिया। जब सभी लोग घायल को एंबुलेंस में बैठाने में व्यस्त थे। इसी दौरान मौका देेकर बाइक चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद घायल को फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed