फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Bike collides with car after opening door without looking back, father and son injured

Mohali News: पीछे देखे बिना कार का दरवाजा खोलने से टकराई बाइक, पिता-पुत्र घायल

Mon, 25 Sep 2023 02:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with car after opening door without looking back, father and son injured
खरड़। शहर के माता गुजरी एनक्लेव के नजदीक एक कार चालक ने पीछे देखे बिना ही कार का दरवाजा खोल दिया। इससे कार का दरवाजा नजदीक से गुजर रही एक बाइक पर सवार होकर जा रहे पिता-पुत्र से टकरा गया और दोनों नीचे गिर गए और घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को शिकायत में दीपक (28) निवासी सेक्टर-15 दशमेश नगर खरड़ ने बताया कि 20 सितंबर को सुबह आठ बजे वह बाइक से ड्यूटी जा रहा था और उसके पीछे उसके पिता देवी प्रसाद भी बैठे थे। जब वे माता गुजरी एनक्लेव खरड़ के पास पहुंचे तो वहां पर एक कार खड़ी हुई थी और जैसे ही वह नजदीक से गुजरने लगे तो कार चालक ने पीछे देखे बिना ही कार का दरवाजा खोल दिया। इससे उनकी बाइक दरवाजे से टकरा गई। इससे वह और उसके पिता सड़क पर गिर गए और उन्हें बहुत चोट लगी। अभी दोनों का इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है। पुलिस अभी आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed