{"_id":"56ddb50a4f1c1b391f8b456e","slug":"big-relief-opening-of-mohali-airport-road-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड न्यूज, अब चंडीगढ़ जाए बिना ही पहुंचेंगे दिल्ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड न्यूज, अब चंडीगढ़ जाए बिना ही पहुंचेंगे दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Mon, 07 Mar 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
एयरपोर्ट रोड
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब विभिन्न राज्यों से आने वाले लोगों को जीकरपुर, अंबाला या दिल्ली जाने के लिए चंडीगढ़ नहीं जाना पड़ेगा। बल्कि लोग मोहाली से होते हुए सीधे जीरकपुर पहुंचेंगे। यह संभव हुआ है फेज-आठ स्थित इंडस्ट्रियल एरिया से खरड़ एनएच-21 तक बनाए गए एयरपोर्ट रोड के शुरू होने से। इससे जहां उनका समय भी बचेगा। वहीं, जेब पर भी बोझ कम पड़ेगा। वहीं, इस रोड के बनने से जहां चंडीगढ़ में सड़क हादसों पर रोक लगेगी। जल्दी ही इसका औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक खरड़ से फेज-आठ इंडस्ट्रियल तक बनाए गए रोड पर गमाडा ने विदेशों की तर्ज पर रोड सेफ्टी सिस्टम व अन्य सुविधाएं विकसित की हैं। वहीं रोड पर लाइटिंग का काम आखिरी चरण में चल रहा है। इतना ही नहीं रोड पर पहले से ही स्पीड लीमिट तय कर दी है।
विज्ञापन
ताकि बाद में लोगों किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो। साथ ही लोगों को भी इस संबंध में जागरूक किया जा रहा है। वहीं खरड़ के पास जहां रोड सीधे नेशनल हाईवे को काटती है। वहां अभी तक सीधे उसे सड़क नहीं जोड़ा गया है। वहां बोर्ड लगाकर ट्रैफिक डायवर्ट किया जा रहा है। ट्रैफिक को स्लिप रोड से निकाला जा रहा है।
विज्ञापन