फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Bhupinder Ajnala defeats Praveen in flag wrestling

Mohali News: झंडी की कुश्ती में भूपिंदर अजनाला ने प्रवीण को किया चित

Wed, 25 Sep 2024 05:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Bhupinder Ajnala defeats Praveen in flag wrestling
कुराली। गांव खिजराबाद में विशाल कुश्ती दंगल करवाया गया। इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के सैकड़ों पहलवानों ने अपने जौहर दिखाए और हजारों दर्शकों ने इसका आनंद लिया। समूह गांव वासियों के सहयोग से छिंज कमेटी के अध्यक्ष सतनाम सिंह की देखरेख में इस कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

पहले दिन गद्दों पर हुए मुकाबलों में रौनक दया ने रेशव मानसा को हराकर खिजराबाद केसरी का खिताब जीता, जबकि मोनू पीएपी ने रेशव मानसा को हराकर खिजराबाद कुमार का खिताब जीता।
विज्ञापन

इस दौरान भूपिंदर अजनाला और प्रवीण कुहाली के बीच दो लाख रुपये की इनामी झंडी कुश्ती हुई। कडे मुकाबलें के बाद अंतिम स्कोर के आधार पर भूपिंदर अजनाला विजेता बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दिन इनामी कुश्ती में हमांशु आलमगीर ने नोनू फुल्ला को, साहिल राजा अखाड़ा चंडीगढ़ ने हितेश बीरडवाल को, कपिल चंडीगढ़ ने सुखविंदर आलमगीर को, काका बाबा फलाही ने अतुल पटियाला को, देव पटियाला ने भोलू बाबा फलाही को, लवप्रीत बाबा फलाही ने बिल्ला तोगा को,अमरीक मंड ने विनोद जीरकपुर और भोला डूमछेड़ी ने रोहित मुल्लांपुर को पराजित किया।
डेढ़ लाख रुपये इनाम वाले दो महत्वपूर्ण कुश्ती मुकाबलों में राजू राइयेवाल ने भोला कासनी को, छोटा सदाम होशियारपुर ने ताबिल बाबा फलाही को, शिवा महाराष्ट्र ने लवप्रीत खन्ना को, रजत आलमगीर ने धर्मेंद्र कुहाली को, मोनू दैया ने विशाल मामूपुर को, जोंटी गुज्जर दिल्ली ने नरेंद्र खन्ना को और शानवीर कुहाली ने शेरा बाबा फलाही को चित किया।

इस मौके जगमोहन सिंह कंग, रणजीत सिंह जीती पडियाला, सतनाम सिंह, बलदेव सिंह, बलजिंदर सिंह भेली, मास्टर परमजीत सिंह, बलवीर सिंह मंगी, मास्टर सुखदीप सिंह, मनदीप सिंह, दविंदर सिंह बाजवा, राणा कुशलपाल, मनमोहन सिंह मावी, रविंदर सिंह खेड़ा, सरपंच गुरिंदर सिंह ,जयमल सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed