फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   bhanu is pro clamed offender in 10 cases

मोहाली का भानू 10 केसों में है भगौड़ा

Tue, 02 Jun 2020 02:15 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
bhanu is pro clamed offender in 10 cases
खरड़। खरड़ सदर पुलिस ने 25 मई को लांडरा रोड पर संतेमाजरा के निकट नाकाबंदी के दौरान भानू प्रताप उर्फ रणबीर सिंह निवासी 166 इंडस्ट्रियल एरिया फेस-7 मोहाली और अनिल कुमार शर्मा निवासी सेक्टर 40डी, चंडीगढ़ को 40 ग्राम नशीले पदार्थ समेत गिरफ्तार किया था। अदालत से मिले पुलिस रिमांड के दौरान खरड़ सदर पुलिस को भानू प्रताप उर्फ रणबीर सिंह से अनेक अपराधों के खुलासे हुए हैं। खरड़ के डीएसपी पाल सिंह और सदर पुलिस के थानाध्यक्ष सुखबीर सिंह ने बताया कि आरोपी भानू प्रताप पहले बाउंसर था। इसी दौरान बुरी संगत में पड़ कर वह नशा करने लगा। लत पड़ने के कारण वह नशा बेचने का धंधा करने लगा। पुलिस द्वारा छह दिन की लगातार पूछताछ के दौरान भानू प्रताप उर्फ रणबीर सिंह ने स्वीकार किया है कि उसके खिलाफ अनेक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी भानू प्रताप ने बताया कि चंडीगढ़ के आठ आपराधिक मामलों, एक मोहाली और एक बटाला के मामले में वह अदालत से भगौड़ा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त आरोपी बेहद शातिर और चालाक है। पहले नाम पर अनेक मुकदमें दर्ज होने के बाद आरोपी ने अपना नाम बदल लिया था। आरोपी भानू प्रताप लगभग 14 साल से अपराध की दुनिया में है। आरोपी की मां ने इसे बेदखल कर दिया था। इसके बाद से आरोपी ने अपना नाम बदल कर रणबीर सिंह रख लिया था। आरोपी के खिलाफ चोरी, स्नैचिंग समेत अनेक वारदातों के मामले पहले ही दर्ज हैं। खरड़ सदर पुलिस ने 25 मई को 40 ग्राम नशीले पाउडर समेत गिरफ्तार करके आरोपी भानू प्रताप उर्फ रणबीर सिंह तथा अनिल कुमार शर्मा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अधीन मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed