{"_id":"69332c19932a5648cc09ab87","slug":"bhakiyu-sidhupur-will-participate-in-the-amritsar-panchayat-on-december-7-mohali-news-c-71-1-mli1016-136503-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: भाकियू सिद्धूपुर 7 दिसंबर की अमृतसर पंचायत में होगा शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: भाकियू सिद्धूपुर 7 दिसंबर की अमृतसर पंचायत में होगा शामिल
विज्ञापन
लालड़ू। भारतीय किसान यूनियन (एकता) सिद्धूपुर ब्लॉक डेराबस्सी की बैठक एग्जीक्यूटिव प्रेसिडेंट जसपाल सिंह भांखरपुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला कन्वीनर जसविंदर सिंह टिवाना विशेष रूप से मौजूद रहे। बड़ी संख्या में यूनियन के नेताओं और सदस्यों ने बैठक में शिरकत की।
बैठक के दौरान किसानों और मजदूरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई। इस मौके पर बताया गया कि सिख संगत लंबे समय से 328 गुम गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूपों के इंसाफ के लिए धरना दे रही है। इसी क्रम में 7 दिसंबर को अमृतसर साहिब में होने वाली पंचायत में यूनियन की ओर से शामिल होने का निर्णय लिया गया है। बैठक में प्रेम सिंह राणा, गुरचरण सिंह, सुभाष राणा, तरलोचन, कुलदीप सिंह जलालपुर, हरि सिंह दप्पर, राजपाल मलकपुर, कुलविंदर सिंह आंगापुर, तेजिंदर सिंह, टिक्का सिंह टिवाना, परमजीत सिंह बसौली सहित अन्य मौजूद रहे।