फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Beware of the vicious ... clicked on the link in the mobile, the account is empty

शातिरों से सावधान...इधर मोबाइल में आए लिंक पर क्लिक किया, उधर खाता खाली

Sun, 07 Mar 2021 02:26 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
Beware of the vicious ... clicked on the link in the mobile, the account is empty
मोहाली। इन दिनों क्रेडिट कार्ड के प्वाइंट कैश करवाने संबंधी फोन या मेल पर खूब संदेश आ रहे हैं। इसमें किसी भी तरह की जानकारी भरने से बचें, नहीं तो आपका बैंक खाता खाली हो सकता है। ऑनलाइन ठगी से बचाने के लिए पंजाब पुलिस ने खुद दिशा निर्देश जारी किए हैं। पंजाब पुलिस के साइबर सेल ने इस संबंधी राज्य के सभी लोगों को चेतावनी जारी कर सावधान रहने की नसीहत भी दी है।
विज्ञापन

मार्च महीना शुरू हो गया है। इसी महीने वित्तीय वर्ष भी खत्म होता है। इसी को ध्यान में रखकर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह भी सक्रिय हो गए हैं। वह लोगों के मोबाइल या फोन पर इंटरनेट के माध्यम से ऐसे संदेश भेजते हैं, जिन्हें देखते ही व्यक्ति उनके चंगुल में फंस जाता है और अपनी पूंजी गंवा बैठता है। इन दिनों शातिर क्रेडिट कार्ड के प्वाइंट की वैधता खत्म होने संबंधी संदेश भेज रहे हैं। इनमें लिखा होता है कि एक से दो दिनों में आपके क्रेडिट कार्ड प्वाइंट खत्म होने वाले हैं। ऐसे में इन प्वाइंट को कैश करवाने के लिए उक्त लिंक पर क्लिक करें।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसे संदेश में किसी भी तरह की जानकारी न भरें। ऐसा करने पर खाते को ट्रैक कर ठगी की जा सकती है। पंजाब पुलिस की तरफ से बाकायदा अपने सोशल मीडिया एकाउंट के माध्यम से इस संबंधी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बता दें कि जिले के लोग पहले भी इस तरह की ठगी का शिकार हो चुके हैं। कुछ समय पहले एक कुछ लोगों ने एक टैक्सी स्टैंड से कार बुक करवाने के लिए फोन किया। जब टैक्सी स्टैंड वाले ने एडवांस पैसे मांगे तो उन्होंने उसे गूगल पे से पैसे भेजने का वादा किया। बाद में उन्होंने उसके फोन पर एक लिंक भेजा और कहा कि इसमें जानकारी भरते ही उसके खाते में पैसे आ जाएंगे। जैसे ही उक्त व्यक्ति ने अपनी जानकारी लिंक में दी वैसे ही उसके खाते से पैसे कट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रेडिट कार्ड रह गया जेब में, खाते से हो गई खरीदारी
एक नामी कंपनी में काम करने वाले दिलीप कुमार ने कुछ दिन पहले एक बैंक से क्रेडिट कार्ड बनवाया था। कार्ड उनकी जेब में पड़ा था, लेकिन कार्ड से चौबीस हजार की खरीदारी हो गई। बैंक से मैसेज आने पर उन्हें इस बारे में पता चला। इसके बाद व्यक्ति ने इस संबंधी बैंक को शिकायत दी थी। साथ ही इस संबंधी जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स सेक्टर-76 में जाकर भी शिकायत दर्ज करवाई थी। उनका कहना है कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, हालांकि बैंक की तरफ से अभी तक उनको पैसे नहीं मिले हैं।

बैंक में जाते समय इन बातों का रखें ध्यान
नामी बैंक के कर्मचारी जगदीश सिंह बताते हैं कि बैंक के लेन देन या अन्य चीजों के लिए बैंक या उनकी एप का इस्तेमाल करें। नियमित अंतराल के बाद अपना पासवर्ड बदलते रहे। पासवर्ड साधारण की अपेक्षा थोड़ा शब्दों और अंकों वाला रखें। कहीं भी पासवर्ड और अन्य जानकारी लिखकर न रखें। एटीएम में पैसे निकालते समय किसी अनजान को एटीएम कार्ड न सौंपें। इन बातों का ध्यान रखकर होने वाली ठगी से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed