फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   beat in court romom

अदालत में कोर्ट रूम के बाहर गवाही देने आए युवकों पर हमला

Sun, 21 Jul 2019 02:00 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
beat in court romom
मोहाली। जिला अदालत कांप्लेक्स में कोर्ट रूम के बाहर युवकों के एक गुट ने अदालत में गवाही देने के लिए आए युवकों पर हमला कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को काबू कर लिया है, जबकि बाकी युवक फरार होने में कामयाब हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आठ लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसएचओ मनफूल सिंह ने बताया कि हमें अदालत कांप्लेक्स में कुछ युवकों द्वारा गवाही देने आए युवकों पर हमला किए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने रोहित जोशी निवासी वार्ड नंबर 8 बनूड़ (पटियाला) के बयानों पर ब्रह्म दत्त उर्फ लक्की, दीपक चहल, सेवक, बिल्ला, सतनाम सिंह, मनीर मोंगिया उर्फ माही, दिलदार खान व एक अज्ञात युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 341, 323, 506, 195ए, 147, 149 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक आरोपी युवक ब्रह्म दत्त को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे शनिवार को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता रोहित जोशी ने बताया कि वह अपना कारोबार करता है। 6 अप्रैल 2017 को पुलिस स्टेशन बनूड़ में कई लोगों के खिलाफ दर्ज एफआईआर नंबर 26 के संबंध में मोहाली जिला अदालत में केस चल रहा है। उस केस में गवाही न देने के लिए उसे फोन पर धमकियां मिल रही थीं। शुक्रवार को वह अदालत में गवाही देने के लिए अपने दोस्त सतनाम सिंह, जसप्रीत सिंह के साथ मोहाली अदालत पहुंच गए थे। अदालत से आवाज लगने पर वह अदालत में गवाही देने के लिए चला गया। अभी वह अदालत के कमरे में पहुंचा ही था कि बाहर एकदम से शोर मच गया जिसे सुनकर वह बाहर आया। बाहर आकर देखा तो कई युवक उसके साथियों से मारपीट कर रहे थे और उन्हें अदालत में गवाही देने से रोकने के लिए धमकियां दे रहे थे। रोहित ने पुलिस को बताया कि जैसे ही वह बाहर निकला तो उन युवकों ने उसे भी पकड़ लिया। मौके पर पुलिस पहुंची तो वे वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed